एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस को नहीं पता कि उसके नेताओं ने क्या किया है और क्या नहीं

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है.

इंदौर: कांग्रेस नेतृत्व पर हमले जारी रखते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस में काबिल नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा किया जाता है. उनके पूर्व दलीय सहयोगी सचिन पायलट ने भी हाल ही में यही स्थिति झेली है.

कांग्रेस का दामन छोड़कर पांच महीने पहले बीजेपी में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा, "पायलट मेरे मित्र हैं, उन्होंने जो पीड़ा झेली है, उससे सब लोग वाकिफ हैं. कांग्रेस किस तरह इतने विलंब के बाद अपना घर दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है, इस बात से भी सब वाकिफ हैं."

उन्होंने कहा, "यह दुख की बात है कि कांग्रेस में काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया जाता है. यही स्थिति मेरे पूर्व सहयोगी (पायलट) ने भी झेली है." सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है, अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया है और चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है.

बाजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी सरकार के इन अहम कदमों के बाद कांग्रेस अब पूरी तरह विफलता की राह पर जा रही है. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये "फर्जी खबरें" फैलाने का आरोप लगाया है.

इस आरोप को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंधिया ने कहा, "इंटरनेट एक स्वतंत्र माध्यम है. लेकिन जनता का विश्वास खोने वाले लोगों के पास जब कहने को कुछ नहीं होता है, तो इन मुद्दों को पकड़ा जाता है." सिंधिया ने हालांकि कहा, "मैं इस बात का पक्षधर हूं कि फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कही जाने वाली आपत्तिजनक बातों पर सख्ती से लगाम लगायी जानी चाहिये."

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के वर्ष 1985 में अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाये जाने को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के एक कथन से जुड़े सवाल पर सिंधिया ने दावा किया कि इसी पार्टी के नेता शशि थरूर राम मंदिर मुद्दे पर इसके विरोधाभासी बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "कांग्रेस (राम मंदिर मुद्दे पर) अपने आप में उलझ रही है. इस पार्टी को नहीं पता कि उसके नेताओं ने क्या किया है और क्या नहीं?"

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI मुंबई पुलिस को पत्र लिख फोन उसे सौंपने की मांग करेगी, हो सकते हैं बड़े खुलासे

UPSC एग्जाम कैलेंडर 2021 हुआ जारी, यहां जानें सिविल सर्विसेस और बाकी परीक्षाओं की तारीख

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget