एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र कहते हैं, लेकिन यह कैसा कलयुगी पुत्र है जो किसानों के सीने को गोली से छलनी कर देता है.

नीमच: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंदसौर जिले में पुलिस की गोली से मारे गये किसानों की मौत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आपको किसान पुत्र कहते हैं, लेकिन यह कैसा कलयुगी पुत्र है जो किसानों के सीने को गोली से छलनी कर देता है.

पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राजस्थान दौरे पर राहुल, जयपुर में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

जिले के मनासा में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए सिंधिया ने आज कहा, ‘प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आपको किसान का पुत्र कहते हैं, लेकिन ये कैसा कलयुगी पुत्र है जो कि किसानों के सीने को गोली से छलनी कर देता है और जब गोली से सीना छलनी हो जाता है तो वो (मुख्यमंत्री) उनकी जान की बोली लगाते हैं.’

सिंधिया ने पुलिस फायरिंग में मारे गये एक किसान की पत्नी के प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मैं शहीद किसान की उस विधवा को धन्यवाद देता हूँ, जिसने मुख्यमंत्री की बोली का बहुत ही सटीक जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने जब विधवा से कहा कि मैं हूँ न और एक करोड़ रुपये का मुआवजा आपको मैं दे रहा हूँ, तब उस बहन ने कहा था कि मुख्यमंत्री जी मैं आपको एक करोड़ रुपये देती हूं, आप मेरे पति को वापस कर दीजिए.’ उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का असली चेहरा है.

पढ़ें: NRC विवाद के बीच आज कोलकाता में रैली करेंगे अमित शाह, ममता की TMC की भी पूरे बंगाल में रैलियां

सिंधिया ने कहा कि ये किसानों के बहुत हितैषी बनते हैं लेकिन जब हमारे किसानों ने अपना हक मांगने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन किया तो उन पर गोलियां चलवा दीं, जो बचे उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनको जेल में डाल दिया गया. उन्होंने कहा कि बाद में सरकार ने मंदसौर पुलिस गोली कांड की जांच के लिए आयोग बनाने की औपचारिकता की, लेकिन जिस जैन आयोग की नियुक्ति सरकार ने की, उसने सभी पुलिसकर्मियों को बरी कर दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि लेकिन जनता ये सारी घटनाएं देख रही है और समय आ गया है कि आप इसका जवाब इस जुल्मी सरकार से लें. उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और शासन- प्रशासन की सारी ताकत झोंकने के बावजूद जब जनता उनकी सभाओं में आशीर्वाद देने के लिए नहीं आ रही है तब स्कूल के बच्चों को सभाओं में लाकर उनका भविष्य चौपट किया जा रहा है.

पढ़ें: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, लेकिन भारत में नहीं दिखेगी ये खगोलीय घटना

उन्होंने कहा, ‘असली अर्थों में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, बल्कि ये उनकी विदाई यात्रा है.’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हैं, पर कटाक्ष करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘इसमें उनका दोष नहीं है क्योंकि एक तो उनके पैर जमीन पर नही हैं, क्योंकि वो तो उड़नखटोले से नीचे उतरते ही नही हैं, दूसरा अमेरिका का दौरा कुछ ज्यादा ही कर दिया है, अमेरिका की सड़कें तो देख रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की सड़कों का हाल देखने की फुर्सत मुख्यमंत्री को नहीं है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget