एक्सप्लोरर

चीफ जस्टिस के बाहरी दबाव में होने की आशंका थी, इसलिए की प्रेस कांफ्रेंस- जस्टिस जोसफ

हालांकि, जस्टिस कुरियन जोसफ ने ये नहीं बताया कि वो बाहरी शक्ति क्या थी, जिसके दबाव में चीफ जस्टिस के होने की वरिष्ठ जजों को आशंका थी.

नई दिल्लीः 12 जनवरी को ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों में से एक जस्टिस कुरियन जोसफ ने अब इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है. पिछले हफ्ते रिटायर हुए जस्टिस जोसफ ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि चारों जजों को लगता था कि तब के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा किसी बाहरी शक्ति के असर में हैं. उन लोगों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिख कर न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने का आग्रह किया. लेकिन हालात बदलते नहीं दिखे.

एबीपी न्यूज़ के संवाददाता निपुण सहगल ने जस्टिस जोसफ से ये पूछा कि चीफ जस्टिस के बाहरी दबाव में होने की आशंका उन्हें क्यों थी? जस्टिस जोसफ ने जवाब दिया, "जिस तरह से अहम केस ऐसे जजों को सौंपे जा रहे थे, जिनके राजनीतिक पूर्वाग्रह पर लोगों में चर्चा होती थी, वो परेशान करने वाला था. हमें लगा कि न्यायपालिका की गरिमा के लिए हमारा सामने आना ज़रूरी हो गया है."

एबीपी न्यूज़ ने उनसे स्पष्ट सवाल किया कि क्या जज बी एच लोया मौत केस एक खास जज को सौंपा जाना चारों जजों की नाराजगी की बड़ी वजह था. जस्टिस जोसफ ने कहा, "हां, लेकिन ये इकलौता मामला नहीं था. ऐसा और भी मामलों में हुआ था. जिस दिन हमने प्रेस कांफ्रेंस की उस दिन ये मामला एक खास बेंच के सामने सुनवाई के लिए लगा था. ये भी प्रेस कांफ्रेंस की एक वजह रहा."

हालांकि, जस्टिस कुरियन जोसफ ने ये नहीं बताया कि वो बाहरी शक्ति क्या थी, जिसके दबाव में चीफ जस्टिस के होने की वरिष्ठ जजों को आशंका थी. उन्होंने कहा, "मैं ये नहीं कह सकता कि बाहरी शक्ति राजनीतिक थी या कोई और. लेकिन चीफ जस्टिस के कई प्रशासनिक फैसले उनके स्वतंत्र रूप से काम न करने की तरफ इशारा करते थे."

बेहद सौम्य जज की छवि रखने वाले जस्टिस जोसफ ने बताया कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद चारों जजों की चीफ जस्टिस से मुलाकात हुई. बाकी जजों ने इस मुलाकात के लिए प्रयास किए थे. एबीपी न्यूज़ ने उनसे पूछा, "क्या आप लोगों ने बाहरी दबाव की आशंका वाली बात उनसे कही? उनकी क्या प्रतिक्रिया थी?" जवाब मिला, "हां, हमने ये बात उनके सामने रखी. उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लेकिन इसके बाद कोर्ट के कामकाज के तरीके में सकारात्मक बदलाव आने लगे. प्रशासनिक निर्णय लेने से पहले चीफ जस्टिस ने जजों से चर्चा करनी शुरू कर दी."

जस्टिस जोसफ ने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस करने का जो मकसद था उसमें काफी हद तक कामयाबी मिली. उनका मानना है कि चीफ जस्टिस को अहम फैसले अकेले नहीं लेने चाहिए. उन्हें सलाह देने के लिए जजों की एक कमिटी होनी चाहिए. प्रेस कांफ्रेंस के बाद हुई मुलाकात में उन्होंने ये बात तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से भी कही थी.

गौरतलब है कि 12 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों में से एक जस्टिस रंजन गोगोई भारत के मुख्य न्यायाधीश हैं. जस्टिस मदन बी लोकुर अब दूसरे वरिष्ठतम जज हैं. जबकि जस्टिस जे. चेलमेश्वर और कुरियन जोसफ अब रिटायर हो चुके हैं.

उमर अब्दुल्लाह ने फिर उछाला राजभवन के फैक्स मशीन का मामला, कहा- ये अब भी खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget