एक्सप्लोरर

जस्टिस चेलमेश्वर हुए रिटायर, आखिरी दिन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ बैठे

सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर मोस्ट न्यायाधीश जे चेलमेश्वर अपने अंतिम कार्यदिवस पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ पीठ में बैठे. सुप्रीम कोर्ट की परंपरा है कि रिटायर हो रहे जस्टिस अपने कार्यकाल के आखिरी दिन चीफ जस्टिस के साथ पीठ में बैठते हैं.

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले 4 जज में से एक जस्टिस चलमेश्वर का आज रिटायरमेंट था. परम्परा के मुताबिक आखिरी दिन वो चीफ जस्टिस की बेंच में उनके साथ बैठे. सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर मोस्ट न्यायाधीश जे चेलमेश्वर अपने अंतिम कार्यदिवस पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के साथ पीठ में बैठे. सुप्रीम कोर्ट की परंपरा है कि रिटायर हो रहे जस्टिस अपने कार्यकाल के आखिरी दिन चीफ जस्टिस के साथ पीठ में बैठते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में गर्मियों की छुट्टी से पहले का आज आखिरी कामकाजी दिन है और चूंकि जस्टिस चेलमेश्वर इसी दौरान 22 जून को रिटायर हो रहे हैं, इसलिए आज वह प्रथम न्यायालय कक्ष में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ के साथ पीठ में बैठे.

जस्टिस चेलमेश्वर ने 12 जनवरी को तीन दूसरे वरिष्ठतम जस्टिस के साथ विवादास्पद जॉइंट प्रेस कांफ्रेस की थी. इस प्रेस कांफ्रेंस में न्यायालय में मुकदमों के आवंटन और इसके कामकाज को लेकर चीफ जस्टिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये थे.

चीफ जस्टिस के कमरे में आज वकीलों के अलावा बड़ी संख्या में मुद्दई और अन्य लोग भी उपस्थित थे. न्यायालय में आज मामलों को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करने और अन्य तरह की राहत के लिये किसी भी मामले का उल्लेख नहीं किया गया. ये स्पेशल बेंच थोड़े समय के लिये ही इकट्ठा हुई और सवा ग्यारह बजे उठ गयी.

वरिष्ठ वकील राजीव दत्ता, वकील प्रशांत भूषण और गोपाल शंकरनारायणन ने न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के सम्मान में इस अवसर पर संक्षिप्त भाषण दिये. जस्टिस चेलमेश्वर ने दोनों हाथ जोड़कर सभी से विदा ली. इससे पहले जस्टिस चेलमेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पारंपरिक विदाई समारोह में शामिल होने का उसका आमंत्रण अस्वीकार कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget