एक्सप्लोरर

‘मेरे बेटे को ATM समझा गया’, अतुल सुभाष के पिता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Atul Subhash: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुबोध ने 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली. एक सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए.

Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. 34 वर्षीय अतुल 9 दिसंबर को अपने घर में मृत पाए गए. उन्होंने अपनी मौत से पहले एक 90 मिनट का वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालवालों पर झूठे मामले दर्ज कराने और लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया.

अतुल के पिता पवन मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत की वजह उसकी पत्नी और ससुराल वालों का व्यवहार है. उन्होंने दावा किया कि निकिता और उनकी मां ने अतुल को केवल पैसों का जरिया समझा. पवन मोदी ने बताया कि 2021 में एक समझौते के तहत निकिता ने 20 लाख रुपये की मांग की थी और तलाक के बदले दहेज का एक हैंड रिटन सामानों की लिस्ट भी दी थी.

अतुल की पत्नी पुलिस के हिरासत में

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में निकिता को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया जबकि उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हिरासत में लिया गया. पवन मोदी ने कहा कि उनका बेटा शुरू से ही इस समझौते को लेकर आशंकित था. अतुल का मानना था कि पैसे देने के बाद भी निकिता तलाक नहीं देगी और कानूनी मामले जारी रखेगी.

बेटे को देख न पाने का दर्द

पवन मोदी ने भावुक होकर बताया कि उनके चार साल के पोते के जन्मदिन पर भी अतुल को बच्चे से मिलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि "वह उसके लिए गिफ्ट लेकर गया था, लेकिन वे गिफ्ट लौटा दिए गए. इससे उसका दिल टूट गया." पवन मोदी ने आरोप लगाया कि निकिता की मां ने उनके बेटे से आत्महत्या करने जैसी भड़काऊ बातें कही थीं.

पोते की कस्टडी के लिए न्याय की गुहार

पवन मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि उन्हें अपने पोते की कस्टडी दी जाए. उन्होंने आगे कहा "मेरा पोता एक बेहतर जीवन का हकदार है. मैं अपने बेटे और परिवार के लिए न्याय चाहता हूं."

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा, किसका भाषण राघव चड्ढा को आया पसंद? AAP सांसद ने बताया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget