एक्सप्लोरर

रिटायर हुए जस्टिस जे चेलमेश्वर, कहा - प्रेस कांफ्रेंस करने का कोई अफसोस नहीं

जस्टिस रंजन गोगोई चेलमेश्वर के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले जजों में से एक थे. वरिष्ठता के लिहाज से मौजूदा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बाद उन्हें चीफ जस्टिस बनना है. हालांकि, इसकी औपचारिक सिफारिश चीफ जस्टिस ही करते हैं.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस जस्ती चेलमेश्वर आज रिटायर हो गए. 12 जनवरी को 4 जजों की ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस का नेतृत्व करने वाले जज ने कहा, "मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है. मैंने हमेशा व्यवस्था की बेहतरी के लिए काम किया है." जस्टिस चेलमेश्वर ने कार्यकाल खत्म होते ही दिल्ली में अपना सरकारी बंगला छोड़ दिया है. वो आंध्र प्रदेश के अपने पैतृक गांव में रहना चाहते हैं. उन्होंने कोई सरकारी पद लेने से भी मना किया है.

12 जनवरी की प्रेस कांफ्रेंस पर जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि उन्हें बाकी जजों के साथ मीडिया के सामने आने का कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे जो सही लगा मैंने किया. लोगों तक ये बात पहुंचनी चाहिए थी कि देश की सबसे बड़ी अदालत में भी कुछ दिक्कतें हैं. मेरा मकसद सही था. मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं.

न्यायपालिका को खतरे पर जस्टिस चेलमेश्वर ने इससे इनकार किया कि न्यायपालिका पर कोई खतरा है. उन्होंने कहा, "हर दौर आता है, चला जाता है. इमरजेंसी के दिनों में मैंने अपने प्रोफेसर से हालात पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि जर्मनी में हिटलर का दौर इससे बहुत बुरा था. इसलिए कुछ बातों के आधार पर न्यायपालिका को खतरे में नहीं माना जा सकता. उम्मीद है आगे स्थितियां और बेहतर होंगी."

जस्टिस के एम जोसफ पर जस्टिस चेलमेश्वर ने एक बार फिर उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट जज बनने के योग्य बताया. जोसफ का नाम सरकार की तरफ से लौटाए जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता सरकार क्यों उनके नाम का विरोध कर रही है. लेकिन सरकार ने जो कारण बताएं हैं, वो दमदार नहीं हैं."

गौरतलब है कि सरकार ने जोसफ से ज़्यादा वरिष्ठ जजों के हाई कोर्ट में होने, केरल के एक जज के पहले से सुप्रीम कोर्ट में होने जैसी वजह गिनाते हुए उनके नाम की सिफारिश कॉलेजियम को लौटा दी थी. चेलमेश्वर ने कहा, "कॉलेजियम के पांचों जजों ने जोसफ का नाम दोबारा सरकार के पास भेजने का फैसला किया है. उम्मीद है चीफ जस्टिस जल्द ही ऐसा करेंगे."

जस्टिस गोगोई के चीफ जस्टिस बनने की उम्मीद जस्टिस रंजन गोगोई चेलमेश्वर के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले जजों में से एक थे. वरिष्ठता के लिहाज से मौजूदा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के बाद उन्हें चीफ जस्टिस बनना है. हालांकि, इसकी औपचारिक सिफारिश चीफ जस्टिस ही करते हैं. इसके बाद सरकार की भूमिका शुरू होती है.

जस्टिस गोगोई को लेकर पूछे गए सवाल पर चेलमेश्वर ने कहा, "चीफ जस्टिस को पूरा अधिकार है कि वो किस नाम की सिफारिश करें. अगर वो वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश नहीं करते तो उसकी वजह उन्हें दर्ज करनी होगी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget