एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: 'कुछ महीनों में...', आमरण अनशन पर बैठे डॉक्टर्स से CM ममता बनर्जी का बड़ा वादा, जानें- क्या कुछ कहा

Junior Doctors Hunger Strike: सीएम ममता ने कहा कि वह 21 अक्टूबर को डॉक्टरों से मिलेंगी और उनकी मांगे पर चर्चा करेंगी.

Junior Doctors Hunger Strike: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19 अक्टूबर, 2024 को प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर से अपील की कि वे अनशन खत्म कर दें. टीएमसी चीफ बोलीं, "स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं होना चाहिए. हर किसी को विरोध का अधिकार है पर यह ध्यान रखना जरूरी है कि इसके कारण स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए."

बंगाल सीएम ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से कहा, "आपकी अधिकांश मांगें पूरी कर दी गई हैं. बाकी मांगों को पूरा करने में तीन-चार महीने का समय लग सकता है." दीदी ने आगे यह भी वादा किया कि 21 अक्टूबर, 2024 को वे डॉक्टरों से मिलेंगी और उनकी बाकी मांगों पर आगे की चर्चा करेंगी.

ममता बनर्जी ने फोन पर की बात

सीएम ममता बनर्जी 19 अक्टूबर, 2024 की दोपहर को डॉक्टरों से फोन पर बात कर रही थीं. मुख्य सचिव मनोज पंत इस दौरान धर्मतला में धरना स्थल का दौरा कर रहे थे, जहां जूनियर डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सहकर्मी के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. उन्होंने डॉक्टरों से आंदोलन वापस लेने का गुजारिश करते हुए कहा, "हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसका स्वास्थ्य सेवाओं पर असर नहीं पड़ना चाहिए."

डॉक्टरों ने क्या कहा?

अनशन कर रहे डॉक्टरों ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव (सीएस) और स्वास्थ्य सचिव (एचएस) से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से टेलीफोन पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि सीएम ने उन्हें सोमवार को शाम पांच बजे नबन्ना में बैठक के लिए आमंत्रित किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूनियर डॉक्टर ने कहा, "मुख्यमंत्री ने हमसे काम पर लौटने की अपील की है, क्योंकि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था संकट में है पर हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए, फिर हम काम पर लौटेंगे."

जूनियर डॉक्टरों की मांगों में चिकित्सा कर्मचारियों के लिए बेहतर सुरक्षा, काम करने की बेहतर परिस्थितियां और अन्य स्वास्थ्य सुधार शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टर अनशन पर हैं, जबकि कुछ काम पर लौट आए हैं पर वे मुख्य मांगों के पूरा होने तक विरोध को जारी रखेंगे. एक दूसरे डॉक्टर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री से बैठक के बाद वह हमारी चिंताओं को समझेंगी और जरूरी कदम उठाएंगी."

पूरा मामला क्या है?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का विरोध उस वक्त शुरू हुआ जब एक सहकर्मी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले ने तूल पकड़ा. जूनियर डॉक्टरों ने इस मामले में उचित न्याय की मांग की और इसके खिलाफ आवाज उठाई. वे प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. जब उनकी मांगों पर कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने विरोध के तौर पर आमरण अनशन पर बैठने का फैसला लिया.

इस आंदोलन का मकसद न केवल इस व्यक्तिगत मामले को न्याय दिलाना था, बल्कि अस्पताल में महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए गए थे. जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे इस तरह की घटनाएं घटित हुईं.

(पीटीआई इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे से रिटायर कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! फिर नौकरी दे रही सरकार, जानें- कितना होगी पगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget