एक्सप्लोरर

जज लोया मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आज शुरू की विस्तृत सुनवाई

दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और डी वाई चंद्रचूड़ ने मामले की सुनवाई शुरू की. शुरू में ही याचिकाकर्ता के वकील दुष्यंत दवे ने सुनवाई टालने की मांग रख दी.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया मौत मामले की विस्तृत सुनवाई आज शुरू कर दी. जांच की मांग कर रहे बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन के वकील दुष्यंत दवे ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया. सुनवाई सोमवार यानि पांच फरवरी को जारी रहेगी.

सुनवाई टालने की मांग

दोपहर 2 बजे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और डी वाई चंद्रचूड़ ने मामले की सुनवाई शुरू की. शुरू में ही याचिकाकर्ता के वकील दुष्यंत दवे ने सुनवाई टालने की मांग रख दी. उनका कहना था कि पहले महाराष्ट्र सरकार उनकी अर्ज़ी पर लिखित जवाब दाखिल करे. राज्य सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब सभी पक्ष मौजूद हैं तो सीधे सुनवाई शुरू होनी चाहिए.

दवे ने जजों के बयान पर सवाल उठाए

इस मामले में महाराष्ट्र के चार डिस्ट्रिक्ट जजों ने बयान दिए हैं. उन्होंने बताया है कि नागपुर में जज लोया की मौत के वक्त वो उनके साथ थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. लेकिन दवे ने जजों के बयान पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा, "अस्पताल के डॉक्टरों के बयान और जजों के बयान में विरोधाभास है. ऐसा लगता है कि जजों ने दबाव में बयान दिए हैं."

दवे ने लोया से पहले सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे एक जज के ट्रांसफर का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा अमित शाह को व्यक्तिगत पेशी से छूट न देने वाले जज का ट्रांसफर किया गया. बाद में जज लोया के पास मामला आया, उनकी भी संदिग्ध मौत हो गई.

महाराष्ट्र के वकील का एतराज़

महाराष्ट्र सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा, "निचली अदालत के जजों के ट्रांसफर हाई कोर्ट के 5 जजों की प्रशासनिक कमिटी करती है. दवे सीधे-सीधे हाई कोर्ट के 5 जजों पर सवाल उठा रहे हैं. इतना ही नहीं 4 डिस्ट्रिक्ट जजों को भी झूठा कह रहे हैं. क्या कोर्ट में इस तरह की दलीलें रखी जाएंगी?"

कोर्ट का दखल

दवे ने सवाल उठाया कि घटना के वक्त मौजूद होने का बयान देने वाले जजों ने लोया के परिवार को फोन क्यों नहीं किया. इस पर बेंच के सदस्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने दखल देते हुए कहा, "हम हर पहलू पर विचार कर रहे हैं. लेकिन किसी विपत्ति में किस व्यक्ति ने कैसे प्रतिक्रिया दी, इसके आधार पर सच-झूठ का फैसला नहीं हो सकता. कोई कह सकता है कि उसने अलग तरह से काम किया होता. लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ता."

असली कागज़ात की मांग

जांच की मांग कर रहे वकीलों ने सभी दस्तावेज का असल (ओरिजिनल) कोर्ट में रखे जाने की मांग की. इंदिरा जयसिंह ने कहा कि उन्हें फोटो कॉपी दी गई है. इसमें कई जगह पेन से बदलाव किए गए हैं. इस पर मुकुल रोहतगी ने दावा किया कि सभी असल दस्तावेज कोर्ट में उनके पास मौजूद हैं. वो अभी उन्हें कोर्ट को दिखा सकते हैं.

अमित शाह को पक्ष बनाने से इनकार

एक वकील ने मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पक्ष बनाने की मांग की. लेकिन कोर्ट ने इससे मना कर दिया. चीफ जस्टिस ने कहा, "हम जज की मौत के हालात पर सुनवाई कर रहे हैं. अगर आप इस पर दलील रखना चाहते हैं तो हम आपको भी सुनेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget