एक्सप्लोरर

JP Nadda On Rahul Gandhi: ‘पहले दिन से झूठ... हिंदुओं के खिलाफ नफरत’, राहुल गांधी के भाषण पर जेपी नड्डा का तीखा प्रहार

JP Nadda Attack On Rahul Gandhi: लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर जेपी नड्डा ने कहा कि वो पांच बार सांसद रह चुके हैं लेकिन संसदीय मर्यादा नहीं सीख पाए.

Parliament Session: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान आज सोमवार (01 जुलाई) को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा और भगवान शिव से लेकर हिंदुओं तक पर बात की. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी सिवाए झूठ और हिंदुओं से नफरत के अलावा कुछ और नहीं करते.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने लिखा, “पहला दिन, सबसे खराब प्रदर्शन! झूठ + हिंदू घृणा = संसद में राहुल गांधी जी. तीसरी बार असफल हुए एलओपी को उत्तेजित, दोषपूर्ण तर्क करने की आदत है. उनके आज के भाषण से पता चला है कि न तो उन्होंने 2024 के जनादेश को समझा है (उनकी लगातार तीसरी हार) और न ही उनमें कोई विनम्रता है.”

‘राहुल गांधी को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए’

जेपी नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया है, उन्हें इसके लिए माफी माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी जी को सभी हिंदुओं को हिंसक कहने के लिए तुरंत उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए. यह वही व्यक्ति हैं जो विदेशी राजनयिकों से कह रहे थे कि हिंदू आतंकवादी हैं. हिंदुओं के प्रति यह अंतर्निहित नफरत बंद होनी चाहिए.”

‘5 बार सांसद बन चुके हैं लेकिन संसदीय मर्यादा नहीं सीख पाए’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “विपक्ष के नेता अब पांच बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने संसदीय मर्यादाएं नहीं सीखी हैं और न ही उन्हें शिष्टाचार की समझ है. बार-बार वे बातचीत के स्तर को गिरा देते हैं. आज उन्होंने अध्यक्ष के प्रति जो कहा, वह बहुत ही घटिया था. उन्हें अध्यक्ष से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने उनकी ईमानदारी और व्यक्तित्व पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं.”

‘सिवाए झूठ के कुछ नहीं बोलते राहुल गांधी’

जेपी नड्डा ने कहा, “विपक्ष के नेता ने हमारे मेहनती किसानों और बहादुर सशस्त्र बलों से जुड़े मामलों सहित कई मामलों में झूठ बोला है. एमएसपी और अग्निवीर पर झूठे दावों के लिए केंद्रीय मंत्रियों की ओर से उनकी तथ्य जांच की गई. अपनी सस्ती राजनीति के लिए, वह हमारे किसानों और सुरक्षा बलों को भी नहीं बख्शते.”

ये भी पढ़ें: जैसे ही राहुल गांधी ने उठाई भगवान शिव की तस्वीर, घूम गया कैमरा! कांग्रेस ने बताया जादू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
सरकार को विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget