एक्सप्लोरर

JP Nadda ने कहा- मोदी सरकार के व्यापक टीकाकरण अभियान से कोरोना महामारी के बीच भारत मजबूती से खड़ा रहा

Goa में एक जनसभा को संबोधित करते हुए JP Nadda कहा कि एक समय गोवा इंटरनेशनल क्राइम और ड्रग का अड्डा बन चुका था. आज डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में क्राइम रेट घट गया.

Goa Election: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जहां पश्चिमी देश कोविड-19 के प्रकोप के बीच लड़खड़ा रहे थे, वहीं नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए गए व्यापक टीकाकरण अभियान के कारण भारत मजबूत बनकर उभरा है. दक्षिण गोवा के शिरोडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस जैसे देश अब भी कोविड-19 से लड़ रहे हैं, जबकि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अब तक संक्रमण के खिलाफ 136 करोड़ टीके की खुराक दी हैं.

उन्होंने कहा, ''भारत के टीकाकरण अभियान ने लोगों को वायरस से लड़ने की ताकत दी है. यदि आप 'अच्छे दिनों' (भाजपा की प्रगति और समृद्धि का वादा करने वाला एक चुनावी नारा) का मूल्य जानना चाहते हैं, तो फिर ‘बुरे दिन’ को याद कीजिए.'' भाजपा शासित गोवा में बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि इस तरह का परिवर्तन तभी होता है, जब सरकारें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करती हैं.

जेपी नड्डा बुधवार को प्रमोद सावंत सरकार का “रिपोर्ट कार्ड” जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह के दस्तावेज को लोगों के सामने पेश करने की प्रवृत्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी और अब अन्य दलों द्वारा भी इसका पालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले की पार्टियां चुनावी वादे करती थीं, उन्हें भूल जाती थीं और फिर अगले चुनाव के दौरान और वादों के साथ फिर से मतदाताओं के पास आती थीं.

प्रमोद सावंत सरकार की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व में अपराध दर 101% घट गया है. यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह NCRB के आंकड़े बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपराध का पता लगाने में गोवा सबसे आगे है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि गोवा में 93% 'क्राइम डिटेक्शन' हो रहा है. जेपी नड्डा ने कहा, ''5-7 साल पहले यहां एक साल में 25 लाख पर्यटक आते थे और आज 80 लाख पर्यटक आ रहे हैं. अभी तक यह 'पर्यटन स्थल' है आगे चलकर यह 'पर्यटक धार्मिक स्थल' भी बनेगा यह भी मैं आपसे वादा करता हूं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - 25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget