एक्सप्लोरर

गौरी लंकेश हत्याकांड: श्रीराम सेना ने तो नहीं किया गोली मारने वाले का 'ब्रेनवाश'? SIT कर रही जांच

गौरी लंकेश की हत्या मामले की जांच कर रही एसआईटी में शामिल अधिकारी ने बताया कि वह इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि गौरी की नृशंस हत्या में कहीं श्रीराम सेना के विजयपुरा जिला अध्यक्ष राकेश मथ का भी तो हाथ नहीं है या इस साजिश में शामिल होने के लिए उन्होंने वाघमारे का ‘‘ब्रेनवाश’’ तो नहीं किया है.

बेंगलूरू: पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में श्रीराम सेना के विजयपुरा जिला अध्यक्ष राकेश मथ को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने मथ से पूछताछ करने का निर्णय किया है क्योंकि गौरी को गोली मारने वाला संदिग्ध परशुराम वाघमारे इसी हिंदुत्ववादी संगठन का सक्रिय सदस्य है. एसआईटी में शामिल इस अधिकारी ने बताया कि वह इस बात का पता लगाना चाहते हैं कि गौरी की नृशंस हत्या में कहीं मथ का भी तो हाथ नहीं है या इस साजिश में शामिल होने के लिए उन्होंने वाघमारे का ‘‘ब्रेनवाश’’ तो नहीं किया है.

कर्नाटक में विजयपुरा जिले के सिंदागी शहर में जनवरी 2012 में तहसीलदार कार्यालय के बाहर पाकिस्तानी झंडा फहराया गया था जिससे कि सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा सके. मथ और वाघमारे कथित रूप से इसमें शामिल थे. एसआईटी का मानना है कि कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों और मंगलुरू सहित तटीय इलाकों में मथ का मजबूत आधार है. अधिकारी ने कहा , ‘‘ हमने राकेश मथ को पूछताछ के लिए बुलाया है. वह अब तक नहीं आया है. ’’ लंकेश की पिछले साल पांच सितंबर को बेंगलुरू स्थित आवास के प्रवेश द्वार पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

इस बीच, श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने खुद को और अपने संगठन को वाघमारे और गौरी की हत्या से अलग कर लिया है. मुतालिक ने कहा , ‘‘श्रीराम सेना और वाघमारे के बीच कोई संबंध नहीं है. वह न तो हमारा सदस्य है और न ही हमारा कार्यकर्ता है. यह मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं.’’

कर्नाटक: नया बजट पेश करने को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में मतभेद, राहुल से मिलेंगे कुमारस्वामी

उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया था तो कहा गया कि वाघमारे श्रीराम सेना का सदस्य है. हालांकि, उन्होंने यह साबित कर दिया कि वाघमारे उनके संगठन का नहीं, बल्कि आरएसएस का सदस्य है. मुतालिक ने कहा , ‘‘आरएसएस की वर्दी में मैंने उसकी तस्वीर साझा की. मैंने उस वक्त कहा था कि वह श्रीराम सेना का नहीं, बल्कि आरएसएस का कार्यकर्ता था.’’

परशुराम वाघमारे के पिता अशोक वाघमारे ने कहा कि उसका पुत्र निर्दोष है लेकिन यह नहीं कह सकता कि वह (परशुराम) लंकेश की हत्या के दिन पांच सितम्बर को कहां था. अशोक वाघमारे ने एक कन्नड़ समाचार चैनल से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि वह घर पर था. ’’ मथ ने कहा कि वह पूछताछ के लिए पेश होने के एक नोटिस के बाद बेंगलुरू आया है.

उन्होंने चैनल से कहा ,‘‘ मुझे एक नोटिस मिला था जिसमें पूछताछ (लंकेश हत्या मामले) के लिए मेरी उपस्थिति की जरूरत बताई गई थी. ’’ मथ ने कहा कि वह परशुराम वाघमारे का मित्र है और उसकी गिरफ्तारी चौंकाने वाली है. उसने कहा कि उसे विश्वास है कि उसका मित्र इस मामले में बेदाग निकलेगा. उसने इस हत्या मामले में उसकी संलिप्तता से इनकार किया.

एसआईटी के कथित हत्यारे को गिरफ्तार किये जाने के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने जांच पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह सही दिशा में चल रही है और उन्हें न्याय मिलेगा. लंकेश की बहन कविता और उनकी मां ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर जांच में प्रगति को लेकर उनका आभार जताया. विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस सप्ताह की शुरूआत में कथित शूटर परशुराम वाघमारे को सिंदागी से गिरफ्तार किया था.

सिद्धारमैया सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक बी के सिंह और जांच अधिकारी एम एन अनुचेत के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. अब तक वाघमारे समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सिद्धारमैया के साथ बैठक के बाद कविता ने पत्रकारों से कहा,‘‘परशुराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है लेकिन और जांच की जानी बाकी है. मैं यहां केवल यह पूछने आई हूं कि क्या जांच तार्किक अंत तक पहुंचेगी.’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को ‘कथित हत्यारे’ के रूप में बताया जा रहा है लेकिन उन्हें पता चला है कि उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. कविता ने आईजीपी सिंह द्वारा की जा रही जांच में विश्वास जताया. उन्होंने कहा,‘‘उन्हें (एसआईटी) जांच करने दें क्योंकि हम (जांच) अधिकारी नहीं हैं. हमें विश्वास है कि पुलिस महानिरीक्षक बी के सिंह के नेतृत्व में जांच सही दिशा में चल रही है. एसआईटी में 100 सदस्य कड़ी मेहनत से काम कर रहे है.’’ उन्होंने कहा कि एसआईटी ‘‘निष्पक्ष तरीके’’ से अपना काम कर रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

ईद पर सलमान की झलक पाने पहुंचे थे फैंस, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें VIDEO ईद के दिन सलमान खान के फैंस पर बरसी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget