एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: पत्रकार ने पूछा- आप गुड न्यूज़ कब दे रहे हैं उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब

सीएम ठाकरे जब कार्यभार संभालने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से भी बात की. इस दौरान गंभीर सवाल जवाब के साथ ही कुछ हल्का फुल्का माहौल भी नजर आया. एक पत्रकार ने उद्धव ठाकरे से पूछा कि आप गुड न्यूज कब दे रहे हैं? जानें सीएम ने क्या दिया जवाब

मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मंत्रालय जाकर कामकाज संभाल लिया. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन को को सदन के अंदर बहुमत साबित करना है. शिवसेना का दावा है कि उनके पास 170 से ज्यादा विधायक हैं. बता दें कि सीएम ठाकरे जब कार्यभार संभालने पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से भी बात की. इस दौरान गंभीर सवाल जवाब के साथ ही कुछ खुशनुमा माहौल भी नजर आया.

दरअसल एक पत्रकार के सवाल पर उद्धव ठाकरे ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद कोई भी शख्स अपनी हंसी नहीं रोक पाया. एक पत्रकार ने उद्धव ठाकरे से पूछा कि आप गुड न्यूज कब दे रहे हैं? इस पर साथ में बैठे आदित्य ठाकरे की तरफ इशारा करते हुए सीएम ठाकरे ने कहा कि मैंने बहुत पहले ही गुड न्यूज दे दी थी था, अब जहां भी जाता हूं अपना गुड न्यूज साथ लेकर जाता हूं.

कुर्ते के रंग को लेकर भी दिया जवाब प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री काफी हल्के मूड में नजर आए. एक पत्रकार ने उनके कुर्ते के रंग को लेकर भी सवाल किया. सीएम ने इस सवाल का भी जवाब दिया. पत्रकार ने पूछा आप हमेशा भगवा कुर्ता क्यों पहनते हैं? इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि भगवा उनका पसंदीदा रंग है. लाउंड्री में धुलने के बाद भी इसका रंग फीका नहीं पड़ता है.

और क्या बोले उद्धव ठाकरे? पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को लेकर उन पर तंज किया जिसमें भाजपा नेता ने कहा था, ‘‘मैं फिर से आउंगा (मुख्यमंत्री के तौर पर).’’ लेकिन मैंने यह घोषणा नहीं की थी, ‘‘ मैं (ठाकरे) मुख्यमंत्री बनूंगा.’’ उद्धव ने कहा कि वह प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिसका जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने कहा कि वह शहर का विकास सुनिश्चित करने के लिये योजनाओं पर काम कर रहे हैं.

मातोश्री में रहेंगे या वर्षा में ? क्या दिया जवाब ठाकरे ने पत्रकारों के उस सवाल का भी सीधा जवाब नहीं दिया, जिसके तहत उनसे पूछा गया था कि क्या वह दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में रहने जाएंगे. दरअसल, अभी वह उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि “लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जो कुछ भी करना होगा” वह करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget