एक्सप्लोरर

Joshimath Crisis: जोशीमठ में मौजूदा परिस्थिति में लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए? अमित शाह की 5 केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक

Joshimath Land Sinking: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की. जोशीमठ की मौजूदा परिस्थिति में लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए, इसे लेकर बात हुई.

Amit Shah Meeting On Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के मामले के कारण वहां के लोगों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने का काम जारी है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ की स्थिति को देखते हुए पांच केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में जोशीमठ की स्थिति पर समीक्षा की गई. 

बैठक में मौजूदा परिस्थिति में लोगो को कैसे राहत पहुंचाई जाए, इसे लेकर बात हुई. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की थी. शाह ने जोशीमठ के ताजा हालात के बारे में सीएम से जानकारी ली है और प्रदेश को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जोशीमठ के मुद्दे पर सीएम धामी से बात की थी. 

केंद्र कर रही पूरा सहयोग- राजनाथ

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ के मामले में कहा, "उत्तराखंड की सरकार जोशीमठ पर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसको देख रहे हैं. केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है. मैंने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को वहां भेजा था, आगे जरूरत पड़ी तो वहां जाएंगे."

जोशीमठ के दौरे पर हैं सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस वक्त जोशीमठ के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री ने गुरुवार (12 जनवरी) को यहां एक अहम बैठक की. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कुछ स्थानीय लोग शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान शासन-प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनकी जान माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है. 

बाजार दर पर मुआवजे का ऐलान

जोशीमठ के लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने का काम जारी है. इसके अलावा संकटग्रस्त इमारतों को भी गिराया जाएगा. हालांकि, स्थानीय लोग उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं. इस बीच मुख्यमंत्री ने बाजार रेट पर मुआवजा देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, "स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जाएगी. प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा. प्रभावित लोगों को मानसिक रूप से भी सबल बनाना है."

ये भी पढ़ें- जिसने रामचरित मानस को बताया नफरत फैलाने वाला, जान लें बिहार के शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ, 3 केस भी हैं दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget