एक्सप्लोरर

लालू को बड़ा झटका, छापेमारी के बाद पार्टी में भी उठने लगी विरोध की आवाज

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी के बाद पार्टी में भी विरोध की आवाज उठने लगी है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

लालू को बड़ा झटका, छापेमारी के बाद पार्टी में भी उठने लगी विरोध की आवाजऐसे माहौल में काम करना मुश्किल: हरेंद्र कुमार

मुजफ्फरपुर से फोन पर बात करते हुए हरेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से कहा है कि लालू यादव पहले से चारा घोटाले में फंसे हुए थे. अब उन्होंने घोटाले में अपने पूरे परिवार को समेट लिया है. ऐसे माहौल में आरजेडी में रहकर काम करना मुश्किल है.

एक दशक से लालू के साथ राजनीति कर रहे डॉक्टर हरेंद्र कुमार आरजेडी में शामिल होने से पहले जेडीयू में थे. हरेंद्र कुमार बीजेपी-जेडीयू गठबंधन से दो बार मुजफ्फरपुर से और एक बार वैशाली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. डॉक्टर कुमार के आरजेडी छोड़ने का असर मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में पड़ना तय है.

कलेक्टर हत्याकांड में भी आरोपी थे डॉक्टर हरेंद्र

भूमिहार जाति से आने वाले डॉक्टर हरेंद्र कुमार कलेक्टर जी कृष्णैया हत्याकांड में भी आरोपी थे. बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया. कुमार का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा इस बारे में उन्होंने साफ नहीं किया है.

लालू के ठिकानों पर IT की छापेमारी

आपको बता दें कि आज आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई. आरजेडी सांसद प्रेम चंद्र गुप्ता के बेटे और लालू की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की गई.

'ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है'

इस छापेमारी के बाद लालू यादव लगातार ट्विटर पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. लालू ने ट्वीट कर कहा, ”ज़्यादा लार मत टपकाओ, गठबंधन अटूट है. अभी तो समान विचारधारा के और दलो को साथ जोड़ना है. मैं बीजेपी के सरकारी तंत्र और सरकारी सहयोगियो से नहीं डरता.”

आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा: लालू यादव

इससे पहले लालू ने एक ट्वीट में में लालू यादव ने ‘नए गठबंधन साथी’ मिलने पर बधाई की बात कही है. लालू ने ट्वीट किया, ”बीजेपी को नए एलायंस पार्टनर मुबारक हों. लालू प्रसाद झुकने और डरने वाला नहीं है. जब तक आखिरी सांस है फासीवादी ताक़तों के ख़िलाफ़ लड़ता रहूंगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget