एक्सप्लोरर

Jodhpur Clash: जोधपुर में फिर बवाल, ईद की नमाज के बाद पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज

Eid 2022: राजस्थान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईद की नमाज के बाद जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में फिर तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया है.

राजस्थान में दो समुदायों के बीच बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईद की नमाज के बाद जोधपुर के जालोरी गेट इलाके में फिर तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया है. लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे़. स्वतंत्रता सेनानी पर लगे झंडे को हटाने की फिर से कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया.

बता दें कि जोधपुर में ईद से पहले की रात सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है. दो समुदायों के लोगों के बीच झंडे को लेकर फसाद हुआ और फिर पत्थरबाजी की गई. इसमें थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी और 4 पत्रकार घायल हो गए. हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि यहां इंटरनेट सेवाएं भी बंद करनी पड़ी. रात करीब एक बजे से जोधपुर में सभी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. 

पहले भी जोधपुर के जालोरी गेट के पास काफी देर तक पत्थराबाजी हुई. जानकारी के मुताबिक जालोरी गेट सर्कल पर परशुराम जयंती के मौके पर लगे भगवा झंडे को हटाकर ईद का झंडा लगाने पर दो गुटों में झगड़ा हो गया. हालात इतने खराब हो गए कि पत्थरबाजी होने लगी. हंगामा करने वालों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा. इस दौरान एसएचओ, दो कांस्टेबल और 4 पत्रकार घायल हो गए. हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

सीएम गहलोत बोले- तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण

इधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरी घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा कि जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आगे कहा कि जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. 

ये भी पढ़ें- India-China LAC Issue: एलएसी के पास पैंगोंग झील पर चीन बना रहा नया पुल, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली ड्रैगन की करतूतों की पोल

Shivsena Attacks BJP-MNS: सामना में शिवसेना का हमला, राज ठाकरे की एमएनएस को बताया बीजेपी का अंतर्वस्त्र, फडणवीस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget