एक्सप्लोरर

आज के ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट' के साथ शुरू होगा JNU का छात्रसंघ चुनाव

इस बार एबीवीपी की तरफ से ललित पांडेय, एनएसयूआई से विकास यादव, लेफ्ट से बालाजी मैदान में हैं तो पहली बार आरजेडी ने जयंत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है.

नई दिल्ली: आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव का सबसे अहम हिस्सा 'प्रेसिडेंशियल डिबेट' आयोजित हो रही है. जिसमें अध्यक्ष पद के आठ दावेदार भाषण के जरिए अपना विजन रखेंगे. आज रात 9 बजे से ये डिबेट जेएनयू कैम्पस में होगी.

प्रेसिडेंशियल डिबेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां छात्रों को सभी विचारधाराओं को सुनने को मिलता है. अब की मुख्य लड़ाई एबीवीपी और वामपंथी विचारधारा के बीच है. आज रात होने वाले प्रेसिडेंशियल डिबेट का किसी की जीत हार से सीधा मतलब नहीं होता, लेकिन छात्र नेताओं की रखी हुई बातों का असर मतदाता पर जरूर होता है. इन डिबेट में सीट कटौती, हॉस्टल और आरक्षण पॉलिसी जैसे मुद्दे केंद्र में रहेंगे. लेकिन देश की राजनीति और विदेश नीति भी इस डिबेट से अछूते नहीं रहते.

इस बार एबीवीपी की तरफ से ललित पांडेय, एनएसयूआई से विकास यादव, लेफ्ट से बालाजी मैदान में हैं तो पहली बार आरजेडी ने जयंत कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद 14 सितंबर को दो चरण में वोटिंग होगी. सुबह साढ़े 9 से दोपहर 1 बजे और फिर शाम में ढाई बजे से 5.30 तक वोट डाले जाएंगे. फिर 14 को ही रात 9 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और नतीजे 16 को घोषित किए जाएंगे.

वामपंथी छात्र संगठनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जबकि बापसा ने अलग रहकर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवार हैं. इनमें तीन निर्दलीय और एक छात्र राजद का है. लेफ्ट गठबंधन के तहत आइसा को अध्यक्ष, डीएसएफ को उपाध्यक्ष, एसएफआई को महासचिव और एआईएसएफ को संयुक्त सचिव पद दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget