एक्सप्लोरर

जेएनयू: पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी छात्र, आरोपी प्रोफेसर को पूछताछ के लिए बुलाया

JNU में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और उत्पीड़न के विरोध में छात्रों की भूख हड़ताल जारी है. गुस्साए छात्रों की मांग है कि आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी को प्रोफेसर पद से इस्तीफा देना चाहिए.

नई दिल्ली: JNU में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और उत्पीड़न के विरोध में छात्रों की भूख हड़ताल जारी है. गुस्साए छात्रों की मांग है कि आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी को प्रोफेसर पद से इस्तीफा देना चाहिए. पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. जौहरी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को छात्रों ने दिल्ली के वसन्त कुंज इलाके में मार्च निकाला जिसके दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की.

सोमवार को पुलिस ने छात्राओं के बयान दर्ज किए. जेएनयू की 9 छात्राओं ने प्रोफेसर जौहरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है.

प्रोफेसर का दावा है कि उन्हें कंपल्सरी अटेंडेंस नियम का समर्थन करने के कारण निशाना बनाया जा रहा है. प्रोफेसर ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा,"मेरे खिलाफ आरोप लगाने वाली कुछ लड़कियों को लैब में अनियमित अटेंडेंस के संबंध में 27 फरवरी को मेरी तरफ से ईमेल मिला था. इसलिए वे मुझे निशाना बना रही हैं."

वहीं इस मामले में एसएलएस की छात्राओं ने एक बयान जारी कर कहा,"प्रोफेसर अक्सर यौन प्रवृत्ति वाली टिप्पणियां करते हैं, खुलेआम सेक्स के लिए कहते हैं और लगभग हर लड़की की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते हैं. अगर लड़की इस पर आपत्ति जताती है तो वह उससे दुश्मनी मान लेते हैं. प्रोफेसर और प्रशासन के बीच वित्तीय सांठगांठ है. कई सालों से कोई उपकरण नहीं खरीदे गए लेकिन फिर भी करोड़ों रुपये खर्च हो गए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget