एक्सप्लोरर

JNU के छात्र नजीब के मामले को बंद करेगी सीबीआई

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कहा कि करीब दो साल पहले जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) से छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले की जांच उसने बंद करने का फैसला किया है. जांच एजेंसी के इस रुख का अहमद की मां के वकील ने विरोध करते हुए कहा कि यह राजनीतिक मामला है और सीबीआई अपने आकाओं के दबाव के सामने झुक गई है.

सीबीआई का यह रुख अहमद की मां की 2016 की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सामने आया. याचिका में कोर्ट से पुलिस को नजीब का पता लगाने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया था. जज एस मुरलीधर और विनोद गोयल की पीठ ने इस याचिक पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया.

माही-मांडवी छात्रावास से हुआ था लापता अहमद 15 अक्तूबर, 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से लापता हो गया था. इससे एक रात पहले उसका कुछ विद्यार्थियों से झगड़ा हुआ था जिनका संबंध कथित रुप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से था.

सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि जांच एजेंसी ने अबतक कोर्ट के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट नहीं दाखिल की है तथा वह पहले यह बात हाई कोर्ट के संज्ञान में लाना चाहती है. उसने दिल्ली पुलिस द्वारा छोड़े गए बाकी कोणों से भी इस मामले की जांच की और उसकी जांच पूरी हो गई है. सीबीआई के वकील ने कहा कि आज की स्थिति में सीबीआई नहीं मानती है कि लापता व्यक्ति द्वारा कोई अपराध किया गया.

आरोपियों के साथ पक्षपात कर रही है CBI सीबीआई के रूख का विरोध करते हुए वरिष्ठ वकील कालिंस गानसाल्वेज ने कहा, "इस मामले में सीबीआई से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना मुश्किल है क्योंकि वह आरोपियों के साथ पक्षपात कर रही है चूंकि इस मामले में संदिग्ध एबीवीपी कार्यकर्ता हैं. इस बात की आशंका थी कि केन्द्र सरकार आरोपियों का बचाव करेगी और संदेह सही साबित हुआ. यह राजनीतिक मामला है."

यहां देखें दिनभर की 50 बड़ी खबरें-

यह भी पढ़ें-

कोलकाता में पुल गिरा, एक की मौत, पीएम मोदी बोले- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

जोधपुर: वायुसेना का फाइटर प्लेन मिग 27 क्रैश, बाल बाल बचा पायलट

अनशन का 11वां दिन: हार्दिक पटेल का वजन 20 किलो घटा, बीजेपी बोली- ये कांग्रेस प्रेरित है

2007 हैदराबाद बम ब्लास्ट केस: इस्माइल चौधरी और शफीक सईद दोषी, दो आरोपी बरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget