एक्सप्लोरर

JNU Election Results: सभी 4 सीटों पर युनाइटेड लेफ्ट ने लहराया परचम, ABVP खाली हाथ

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ चुनाव में लाल लहर की बादशाहत कायम है. चारों पदों पर लेफ्ट गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ABVP को करारी शिकस्त दी है.

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ चुनाव में लाल लहर की बादशाहत कायम है. चारों पदों पर लेफ्ट गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ABVP को करारी शिकस्त दी है. फाइनल आंकड़ों के मुताबिक लेफ्ट यूनिटी के प्रत्याशी एन साईं बालाजी ने एबीवीपी के प्रत्याशी ललित पांडेय को 2 हजार 1 सौ इक्यावन वोटों के अंतर से हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है. प्रेसीडेंट पद के लिए हुई टक्कर में लेफ्ट यूनिटी के विजयी प्रत्याशी एन साईं बालाजी को 2,151 तो वहीं एबवीपी के प्रत्याशी ललित पांडेय को 972 वोट मिले. चुनाव नतीजों के बाद लेफ्ट यूनिटी में जश्न का माहौल है. चुनाव नतीजों के मुताबिक वाइस प्रेसीडेंट पद पर भी लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार सारिका ने एबीवीपी की गीताश्री को 1 हजार 5 सौ उन्यासी वोटों के अंतर से हरा कर जीत हासिल की. सारिका को 2,592 वोटों के मुकाबले गीताश्री को महज 1,013 वोट ही मिले. जनरल सेक्रेटरी पद के लिए हुए मुकाबले में लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवार एजाज ने 2,426 वोट पाकर एबीवीपी के गणेश को 1,193 वोटों से पराजित किया. गणेश को 1,235 वोट मिले. इसके साथ ही ज्वॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए लेफ्ट यूनिटी के ए जयदीप ने वेंकट दूबे को 757 वोटों से हराकर एबीवीपी का सूपड़ा साफ कर दिया. जयदीप को 2047 तो वहीं वेंकट को 1,290 वोट मिले. जीत के बाद उपाध्यक्ष बनने जा रहीं लेफ्ट यूनिटी की सारिका ने खुशी जताते हुए कहा कि ये जीत जेएनयू के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है. उन्होंने कहा, "हमने एबीपीवी को मिले वोटों से ज़्यादा के अंतर से जीत दर्ज की है. उनको करारा तमाचा मिला है. ये सीट कट, रिजर्वेशन को बचाने की लड़ाई है. ये लोकतंत्र को खत्म करने वालो पर लोकतंत्र को बचाने वालों की जीत है." जेएनयू में अपनी हार पर एबीवीपी के उम्मीदवार ललित पांडेय ने कहा, "मैं इसे हार नहीं मानता हूं. ABVP अकेले सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित है. लेफ्ट गिरोह बनाकर लड़ा. हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. पिछली बार लेफ्ट के 3 संगठन साथ थे, इस बार हमारे डर से 4 संगठन को साथ आना पड़ा. यही हमारी जीत है." दूसरी ओर अपनी जीत पर JNU छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा कि ये जीत संघर्ष करने वालों की जीत है. उन्होंने कहा, " सीट कट, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, लिंचिंग और जुमला के खिलाफ मैनडेट है. ABVP का वोट लगातार घटा है. काउंसलर में हारे हैं. हार में जीत बता सकते हैं. उन्हें लोकतंत्र में विश्वास नहीं है." आपको बता दें कि जेएनयू कैंपस लाल सलाम का गढ़ माना जाता है, और यहां साल दर साल हर छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट की जीत होती रही है, लेकिन इस साल चारों सीट पर जीत मिली है और सेंट्रल पदों पर एबीवीपी का खाता नहीं खुलना अहम है. JNU Election Results: सभी 4 सीटों पर युनाइटेड लेफ्ट ने लहराया परचम, ABVP खाली हाथ आपको बता दें कि निर्वाचन समिति की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव में कुल 7,650 वोटों में से 5,185 वोट डाले गए. अनअधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में छात्रसंघ चुनाव में मतदान किया है. चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए हुए हैं. मौजूदा समय में सभी चारों पदों पर क्रमश: वाम दल की गीता कुमारी, सिमोन जोया खान, दुग्गीराला श्रीकृष्णा और शुभांशु सिंह काबिज हैं. इस साल अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में थे. आइसा, एआईएसएफ, एसएफआई और डीएसएफ ने इस साल गठबंधन के तहत इंटरनेशनल स्टडीज़ के विद्यार्थी एन. साई बालाजी को अध्यक्ष पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद के लिए ललित पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया. कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने विकास यादव को अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया, जो इनर एशियन स्टडीज के विद्यार्थी हैं. यादव पिछले शुक्रवार अपनी उम्मीदवारी गंवाते-गंवाते बच गए, जब यूनिवर्सिटी की शिकायत निवारण समिति से उनके नामांकन को रद्द करने की सिफारिश की गई थी. हालांकि, निर्वाचन समिति ने इस सिफारिश को खारिज कर दिया था. अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीदवार लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की छात्र शाखा के जयंत कुमार भी थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
LIVE: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल ने संभाला मोर्चा, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget