एक्सप्लोरर

JNU में छात्रों पर हमले को लेकर देशभर में हंगामा, कौन देगा इन चार सवालों के जवाब?

पुलिस को इस पूरे मामले में सीसीटीवी फूटेज और छात्रों की तरफ से बनाए गए वीडियो भी मिल गए हैं, बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कल शाम छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले को लेकर देशभर में विरोध शुरू हो गया है. दिल्ली से लेकर यूपी और मुंबई तक अलग-अलग यूनिवर्सिटी के छात्र बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. इस बीच इस पूरे प्रकरण में चार सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं.

  • पहला सवाल- हिंसा के 15 घंटे बाद भी जेएनयू प्रशासन से एफआईआर क्यों दर्ज नहीं कराई?
  • दूसरा सवाल- छात्र हॉस्टल छोड़कर जा रहे हैं, जेएनयू प्रशासन क्या कर रहा है?
  • तीसरा सवाल- जब विवाद तीन दिनों से था तो जेएनयू प्रशासन क्यों नहीं जागा?
  • चौथा सवाल- सीसीटीवी फूटेज और जानकारी मिली, लेकिन अबतक किसी को क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया?

ये चार सवाल ऐसे हैं, जिनका हर कोई जवाब चाहता है. हालांकि इस मामले में आज सुबह दिल्ली पुलिस ने दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इस हिंसा के बाद जेएनयू हॉस्टल में रह रहे कई छात्र और छात्राएं हॉस्टल छोड़कर चले गए हैं. इन छात्रों का कहना है कि उन्होंने सुरक्षा और माहौल की वजह से ये कदम उठाया है, स्थिति ठीक होते ही वह फिर हॉस्टल ज्वाईन कर लेंगे.

कैंपस के अंदर तीन दिनों से चल रही थी टेंशन

बताया जा रहा है कि कैंपस के अंदर तीन दिनों से टेंशन चल रही थी, रविवार को छात्रों के दो गुट आपस में भी भिड़ गए थे. जिस समय ये मारपीट हो रही थी उस समय छात्रों के साथ साथ टीचर भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि सारा विवाद फीस बढ़ोतरी को लेकर है. कहा जा रहा है कि छात्रों का एक गुट फीस बढोतरी का विरोध कर रहा था तो दूसरा गुट चाह रहा था कि छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाए. इसी को लेकर दोनों के बीच भिड़ंत हो गई जो बाद में हिंसा में बदल गई.

हिंसा को लेकर लेफ्ट और एबीपीवी आमने-सामने

हालांकि कैंपस के अंदर इस तरह से हंगामे और मारपीट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. लेफ्ट और एबीवीपी एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं. जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े एबीवीपी के सदस्यों ने उनपर पत्थर और छड़ से हमला किया.

पुलिस को इस पूरे मामले में सीसीटीवी फूटेज और छात्रों की तरफ से बनाए गए वीडियो भी मिल गए हैं, बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-

JNU हमला: हॉस्टल वॉर्डन आर मीणा का इस्तीफा, कहा- ‘कैंपस में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ’

JNU हमला: कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला बोले- ‘क्या यह गृह मंत्री के ‘मौन समर्थन’ के बिना हो सकता है?’

BJP IT सेल प्रमुख का दावा- ‘लेफ्ट से जुड़े छात्रों ने किया JNU में हमला’, ट्वीट किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget