एक्सप्लोरर

J&K: चार चरणों में होंगे शहरी निकाय चुनाव, पहले फेज में 8 अक्टूबर को होगी वोटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने कहा,‘‘ पहले नगर पालिका चुनाव होंगे और इसके बाद पंचायत चुनाव होंगे.’’

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव चार चरणों में कराये जाएंगे और पहले चरण का मतदान आठ अक्तूबर को होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा ने कहा,‘‘ पहले नगर पालिका चुनाव होंगे और इसके बाद पंचायत चुनाव होंगे.’’ उन्होंने यहां पत्रकारों,‘‘नगर पालिका चुनाव चार चरणों में होंगे और यह पार्टी आधार पर आयोजित किये जाएंगे.’’

काबरा ने बताया कि इन चुनावों के लिए पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि प्रवासी मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 सितंबर को जारी की जाएगी.

सीईओ ने कहा,‘‘इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर होगी जबकि 28 सितंबर को नामांकन वापस लिये जा सकेगे. पहले चरण के लिए आठ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा.’’ उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए 20 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर होगी.

काबरा ने कहा,‘‘नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि एक अक्टूबर है और मतदान 10 अक्टूबर को होगा.’’ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तीसरे चरण के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 29 सितंबर होगी. उन्होंने कहा,‘‘तीन अक्तूबर को नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेगे और तीसरे चरण के लिए मतदान 13 अक्तूबर को होगा.’’

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि चौथे और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना 24 सितंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार एक अक्टूबर तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. इस चरण के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा. उन्होंने कहा,‘‘चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है और मुझे उम्मीद है कि उम्मीदवार और राजनीतिक दल इसका पूरी तरह से पालन करेंगे.’’ काबरा ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू के लिए दो निगमों समेत राज्य में 79 नगरपालिका निकाय हैं. उन्होंने कहा,‘‘इन 79 निकायों में 1,145 वार्ड है जिनमें से 90 अनुसूचित जाति और 38 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget