एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: 'तीन दिन बीत गए और राज्यपाल खामोश हैं, इस सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन की दो टूक- उन्हीं से पूछिए

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड में सियासी घमासान के बीच सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर राज्यपाल की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. इन सवालों पर सीएम ने दो टूक जवाब दिया है.

Jharkhand Politics: झारखंड में सियासी संकट बरकरार है. शनिवार को जहां सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपने विधायकों के साथ रिलैक्स मूड में पिकनिक मनाते नजर आए तो वहीं राज्यपाल  (Jharkhand Governor) उनकी विधानसभा सदस्या खत्म करने के निर्वाचन आयोग के पत्र पर चुप्पी साधे बैठे हैं. रविवार को भी राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) की तरफ से किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया. इस तरह से तीन दिन बीत जाने के बाद जब सीएम हेमंत सोरेन से लोगों ने सवाल पूछे कि तीन दिन बीत गए लेकिन राज्यपाल खामोश क्यों हैं. इस सवाल पर हेमंत सोरेन ने दो टूक जवाब दिया और कहा-जो डिले कर रहे हैं उनसे जाकर पूछिए.

राज्यपाल की चुप्पी और हेमंत की पिकनिक पॉलिटिक्स

सीएम हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर राज्यपाल के फैसले का इंतजार हर कोई कर रहा है. बता दें कि गुरुवार को ही चर्चा थी कि हेमंत सोरेन की सदस्यता पर निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट राजभवन पहुंच गयी है, लेकिन अभी तक राज्यपाल ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है. उनसे पूछने पर उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं मालूम है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि राज्यपाल का आदेश जल्द ही चुनाव आयोग को भेजा जाएगा. 

वहीं, इन सबसे आश्वस्त दिखे हेमंत सोरेन शनिवार को झारखंड यूपीए के तमाम विधायकों को लेकर लतरातू डैम पहुंचे. लग्जरी वोल्वो बस से गेस्ट हाउस पहुंचे विधायकों ने खाना-पीना खाकर सीएम के साथ पिकनिक मनाई, बोटिंग की. पिकनिक मनाने के बाद सभी वापस रांची लौट आए. 

आदिवासी का बेटा हूं, डरना नहीं, लड़ना सीखा है

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला था और कहा था कि"केंद्र सरकार और भाजपा ने जितना कुचक्र रचना है रच ले, कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं आदिवासी का बेटा हूं, झारखण्ड का बेटा हूं, हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले लोग हैं."

सोरेन ने आरोप लगाया था कि "हमारे विरोधी राजनीतिक तौर पर लड़ाई में हमारे सामने नहीं टिक पा रहे तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. हमें यह कुर्सी विरोधियों ने नहीं बल्कि जनता ने दी है. आदिवासी का बेटा हूं. इनकी चाल से हमारा न कभी रास्ता रुका है, न हम लोग कभी इन लोगों से डरे हैं. हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है."

यूपीए ने भरोसा हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों की शुक्रवार शाम को सीएम आवास पर दूसरी बैठक हुई जिसमें गठबंधन के सदस्यों ने भरोसा जताया है कि सोरेन साल 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. पार्टी ने यह भी कहा कि सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य करार दिए जाने की सूरत में वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे. हालांकि सोरेन की सदस्यता खत्म होने की खबरों के बीच उनकी पत्नी के सीएम बनाए जाने की भी बातें कही जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Twin Towers Demolition: ट्विन टावर धड़ाम! कब बगल की सोसाएटी में एंट्री कर सकेंगे लोग? जानें नोएडा अथॉरिटी की CEO और पुलिस का पहला बयान

Congress President Election: कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया क्या है, कार्यकाल कितने साल का होता है, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल में खुलेंगे राज? पाकिस्तान में बैठा राना भाई और महाराष्ट्र के नेता की दुश्मनी, 4 युवकों से 10 घंटे पूछताछ
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! लोकसभा में कांग्रेस से अलग बैठेगी डीएमके, संसद तक पहुंची सियासी नाराजगी
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील पर बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
ईरान से बातचीत के बीच मुज्तबा खामेनेई की तारीफ में ट्रंप ने पढ़े कसीदे, बोले - '...उनकी बहुत इज्जत'
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
लेबनान में बढ़ा तनाव: इजरायली हमलों में 4 की मौत, हिजबुल्लाह ने नए सीजफायर समझौते को ठुकराया
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
Embed widget