एक्सप्लोरर

Congress President Election: कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया क्या है, कार्यकाल कितने साल का होता है, जानें

Congress President Election: कांग्रेस पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है. आइये जानते हैं कि आखिर कैसे होता है कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव.

Congress President Election Process: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस (Congress) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव (Congress President Election) के लिए पार्टी ने तारीखों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा. वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी. नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे. चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी. 

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीख सामने आने के बाद यह जिज्ञासा उठना लाजमी है कि आखिर देश की सबसे पुरानी पार्टी में इस पद के लिए चुनाव कैसे होते हैं, प्रक्रिया क्या है और किसे वोट देने का अधिकार होता है? आइये जानते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में ये लोग डालते हैं वोट

काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के मुताबिक होता है लेकिन इसकी शुरुआत सदस्यता अभियान से होती है, जो तकरीबन एक साल चलता है. इसके बाद बूथ समिति, ब्लॉक समिति और जिला समिति बनाई जाती है. हर जिले से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) का एक पदाधिकारी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालता है.

चुनाव का शेड्यूल पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति बनाती है. केंद्रीय चुनाव समिति और बाकी टीम का गठन, कार्यकारी समिति की मदद से कांग्रेस अध्यक्ष करता है. चुनाव समिति तैयार हो जाने के बाद, चुनावी शेड्यूल में हर स्तर पर चयन, नामांकन, नाम वापसी, स्क्रूटनी, चुनाव, नतीजे और जीत के बाद सर्टिफिकेट देने तक की तारीख बताई जाती है. 

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति चुनाव के लिए हर प्रदेश में एक रिटर्निंग अधिकारी और एक से दो एपीआरओ (राज्यों के आकार के मुताबिक असिस्टेंट प्रदेश रिटर्निंग अफसर) नियुक्त किए जाते हैं.

प्रदेश कांग्रेस समिति के इतने सदस्यों समर्थन से बना जा सकता है उम्मीदवार

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए प्रस्तावक बनते हैं. कांग्रेस पार्टी में कोई भी सदस्य खुद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बना सकता है जिसे प्रदेश कांग्रेस समिति के 10 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो. 

उम्मीदवारों के नामों को रिटर्निंग अधिकारी के पास भेजा जाता है और चुनाव के लिए एक तारीख निर्धारित की जाती है. इस बीच नाम वापसी के लिए सात दिन का समय भी दिया जाता है. कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर ही  चुनाव होता है और अगर एक ही प्रत्याशी रह जाता है तो उसे ही अध्यक्ष मान लिया जाता है.

कांग्रेस अध्यक्ष का कितना होता है कार्यकाल?

कांग्रेस में हर पांच साल में अध्यक्ष पद का चुनाव होता है. पहले इस पद का कार्यकाल तीन वर्ष का भी रहा है. आपात स्थिति यानी अध्यक्ष के निधन या अचानक उसके इस्तीफा देने पर कार्यकारी समिति पार्टी के सबसे वरिष्ठ महासचिव को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी देती है, जो अगला पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुने जाने तक कमान संभालता है. 2019 में राहुल गांधी के नैतिकता के आधार पर अचानक इस्तीफे के बाद यही हुआ था और सोनिया गांधी को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था.

ये भी पढ़ें

Congress President Election: कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष? 19 अक्टूबर को चल जाएगा पता, 17 को होगी वोटिंग

Noida Twin Tower Demolition: बटन दबाने से लम्हों में मलबा बन गया आसमान छूता ट्विन टावर, जानें ब्लास्ट करने वाले चेतन दत्ता ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी का उड़ाया मजाक, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget