एक्सप्लोरर

झारखंड: निर्दलीय विधायक सरयू राय राज्यसभा चुनाव में करेंगे बीजेपी का समर्थन- निशिकांत दुबे

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को 27 विधायकों के प्रथम वरीयता मत के लिए एक और वोट की जरूरत थी. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट करते हुए निर्दलीय विधायक सरयू राय से मदद मांगी. जिसके बाद सरयू राय ने भी ट्वीट करते हुए चुनाव में समर्थन देने की हामी भर दी.

नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने को सहमत हुए हैं. पूर्व भाजपा नेता राय के समर्थन के साथ भाजपा अपने प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रही है.

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट करते हुए निर्दलीय विधायक सरयू राय से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश को समर्थन देने का आग्रह किया था. इसके थोड़ी ही देर बाद सरयू राय की तरफ से भी ट्वीट किया गया और चुनाव में समर्थन देने की हामी भर दी.

82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में भाजपा के 25 विधायक हैं और उसे एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए अभी दो और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है. दुबे ने ट्वीट किया, ' मैंने सरयू राय जी से उनके पुराने मित्र दीपक प्रकाश का समर्थन करने का अनुरोध किया. मेरा अनुरोध स्वीकार करने के लिए मैं उनका आभारी हूं.

इसकी प्रतिक्रिया में राय ने ट्वीट किया, ' निशिकांत जी का ट्वीट मायने रखता है. मैं और भ्रमित नहीं हूं.' इस बारे में जब पीटीआई-भाषा ने राय से संपर्क किया तो निर्दलीय विधायक ने कहा कि वह भाजपा के अनुरोध पर 'सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया' दे रहे थे.

झारखंड में 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. पिछली बार बीजेपी के विधायक रहे सरयू राय इस बार निर्दलीय हैं. बीजेपी को 27 विधायकों के प्रथम वरीयता मत के लिए एक और वोट की जरूरत थी जिसका अनौपचारिक समर्थन आजसू से मिल चुका है. झारखंड में 81 सीटों की विधानसभा से 2 राज्यसभा सीटें निकलती हैं. फिलहाल, विधानसभा की संख्या 79 है क्योंकि बेरमो सीट से कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र सिंह का निधन हो चुका है और 2 सीट से जीतने की वजह से दुमका सीट को हेमन्त सोरेन ने छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना को मात देने वाले सौरभ गुप्ता से जानिये कैसे जीती उन्होंने ये जंग

तेजस्वी यादव बोले- लगता है विपक्ष को जाकर ढूंढना होगा कि मुख्यमंत्री कहां हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget