एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव बोले- लगता है विपक्ष को जाकर ढूंढना होगा कि मुख्यमंत्री कहां हैं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हाहाकार मचा हुआ है और लोग मर रहे हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार 90 दिनों से गायब हैं. लगता है विपक्ष को ही एक अणे मार्ग जाकर उन्हें ढूंढना होगा.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘ना-नी’ कहते सुनाई दे रहे हैं. दरअसल, शनिवार की शाम पार्टी ऑफिस में तेजस्वी यादव मीडिया से बात कर रहे थे.

एक पत्रकार ने तेजस्वी यादव के नाम को लेकर विवाद पर सवाल पूछा. सवाल का जवाब देते समय तेजस्वी, नीतीश का नाम लेते वक्त अटक गए और नाम लेने से पहले ना-नी बोल गए. तेजस्वी रुके नहीं आगे बोलते चले गए.

तेजस्वी यादव ने कहा,  ‘’अब तो हमें लगता है कि विपक्ष को ही एक अणे मार्ग जाकर सीएम को ढूंढना होगा कि मुख्यमंत्री जी कहां हैं. बिहार में हाहाकार मचा हुआ है. लोग मर रहे हैं और सीएम 90 दिनों से गायब हैं. अब विपक्ष के लोगो को उन्हें ढूंढने के लिए उनके आवास जाना होगा कि आखिर कहां हैं, कौन से बिल में छुपे हुए हैं जरा बताएं.’’

आरजेडी नेता ने आगे कहा, ‘’आपलोग ने स्पष्ट रूप से देख लिया है कि क्या बातें हैं और किसने क्या बोला इसपर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी. हम हमेशा जन अधिकार की बात करते हैं और काम की बात करते हैं. मजदूर किसान बेरोजगार की बात करते हैं. लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हैं.’’

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “दूसरी तरफ सरकार के लोगों से जो हम सवाल पूछते हैं उसका जवाब नहीं मिलता और ये बौखलाहट में अनाप शनाप बोलते हैं. ये लोग साफ तौर पर हताश और निराश है. मुख्यमंत्री ने तो हार मान ली है. आपको तो बताना चाहिए कि कोरोना के इलाज के लिए आप क्या कर रहे हैं? बेरोजगारी कैसे दूर होगी? पलायन कैसे रुकेगा? भूखे को खाना कैसे मिलेगा? किसान को सम्मान कब दीजिएगा? विपक्ष की भूमिका होने के नाते हमने सकारात्मक रूप से जो हमारी जिम्मेदारी है उस नाते सवाल पूछा है. हमने तो किसी पर व्यक्तिगत अटैक तो किया नहीं. मुख्यमंत्री वो हैं तो सवाल तो हम उन्हीं से पूछेंगे. सरकार में बीजेपी जेडीयू है तो हम तो सवाल सत्ता में बैठे लोगों से ही पूछेंगे. लेकिन भाषा का जो स्तर जिस प्रकार से गिरता आ रहा है इसपर हमलोगों को ध्यान नहीं देना है.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि जो लोग इतने इच्छुक हैं वो नीतीश कुमार से पूछें कि तरुण है कौन जवाब उन्हें मिल जाएगा. संपति के खुलासे पर तेजस्वी ने कहा खुलासा है तो बधाई हो.

झारखंड: लालू यादव के केक काटते वायरल वीडियो पर राजनीति तेज, अब JMM ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP
JNU यौन शोषण केस: कांग्रेस सांसद के सस्पेंशन की मांग, राष्ट्रपति से मिलेंगी BJP MP

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget