एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: आखिरी चरण में 16 सीटों पर मतदान जारी, दांव पर हेमंत सोरेन की किस्मत

झारखंड में आज आखिरी चरण में वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण की वोटिंग के बाद 23 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

रांची: झारखंड में आज 16 विधानसभा सीटों पर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान जारी है. शुरुआती तौर पर अनेक मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लंबी लंबी कतारें हैं. शांतिपूर्ण मतदान जारी है.

आज वोट डाले जाने के बाद सभी 81 सीटों पर मतगणना 23 दिसंबर को होगी. बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और दोपहर 3 बजे समाप्त होगा, जबकि बाकी अन्य सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से 5 बजे तक होगा.

मतदान के अंतिम चरण में राज्य के दो मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी किस्मत तय होगी. सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में बीजेपी उम्मीदवार और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं जबकि बरहेट में भगवा पार्टी के साइमन मल्टो से उनका मुख्य मुकाबला होने की संभावना है. राज्य के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह, सारठ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं झामुमो के मौजूदा विधायक स्टीफन मरांडी महेशपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 65 पर चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गया है, जो 30 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुए. मतगणना 23 दिसंबर को होगी.

झारखंड चुनाव पांचवा चरण: नक्सल प्रभावित पांच सीटों पर दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान

आख़िरी चरण में शाह-मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक सभी ने झोंकी ताकत

झारखंड विधानसभा चुनाव के आख़िरी चरण में तमाम बड़े चेहरों को पार्टियों ने मैदान में उतार अपनी अपनी ताक़त झोंक दी. पाकुड़ में 16 दिसम्बर को चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर पर आए फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. चार महीने के अंदर आसमान को छूता हुआ प्रभु राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है.' उन्होंने जेएमएम के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस न तो विकास कर सकती है न जन भावनाओं का सम्मान.

दूसरी तरफ़ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी पाकुड़ में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ये सरकार देश के विकास के लिए कोई काम नहीं कर रही है. उन्होंने रोजगार, बंद हो रहे उद्योग, बेरोजगारी, शिक्षा, गरीबी, महिला सुरक्षा पर सरकार क्या कर रही है इस बारे में पूछा. नागरिकता बिल को लेकर हो रहे बवाल पर प्रियंका गांधी ने असम से लेकर दिल्ली इस मुद्दे पर जल रही है लेकिन सरकार लाठियां और गोलियां बरसा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget