एक्सप्लोरर

Jharkhand: सीआरपीएफ ने नक्सलियों को उनके गढ़ में घेरने के लिए चलाया 'ऑपरेशन ऑक्टोपस', भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Jharkhand News: सीआरपीएफ के आईजी स्तर के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस इलाके में सुरक्षाबल अपना कैंप स्थापित करने की कोशिश करेंगे ताकि फिर से ये इलाका नक्सलियों की पनाहगाह ना बन पाए.

Jharkhand Anti-Naxal Operation: झारखंड (Jharkhand) में नक्सलियों (Naxalites) को उनके ही गढ़ में घेरने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) ने ऑपरेशन ऑक्टोपस (Operation Octopus) लॉन्च किया है. इसके लिए झारखंड के बेहद ही दुर्गम और नक्सली गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा-पहाड़ इलाके में सीआरपीएफ ने पुलिस की मदद से ऑपरेशन ऑक्टोपस शुरू किया है. 4 सितंबर को लॉन्च किए गए इस खास ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में आईईडी, लैंडमाइन्स और गोलाबारूद बरामद हुआ है.

राजधानी दिल्ली (Delhi) में सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड़ के गढ़वा जिले में बूढ़ा पहाड़ इलाका बेहद ही दुर्गम इलाका माना जाता रहा है. यहां पर पिछले कई सालों से सीआरपीएफ और झारखंड़ पुलिस (Jharkhand Police) को घुसने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. पहाड़ और जंगल का इलाका होने के साथ साथ यहां पर नक्सलियों ने जगह-जगह आईईडी और लैंड-माइन्स बिछा रखी थीं.

वर्ष 2018 में यहां नक्सलियों के एक बड़े हमले में पांच सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे. नक्सलियों के बड़े कमांडर्स के इस इलाके में छिपे होने की रिपोर्ट मिलती रहती थीं. यही वजह है कि सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो बटालियन और झारखंड पुलिस की एंटी-नक्सल फोर्स, जगुआर ने इस पहाड़ी इलाके को तीन तरफ से घेरने की योजना बनाई.

सीआरपीएफ को बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ 

जानकारी के मुताबिक, बूढा़-पहाड़ इलाके को गढ़वा और लातेहार जिले (Latehar District) के साथ साथ छत्तीसगढ़ से भी घेरने की तैयारी की गई. इसके लिए इन तीनों इलाकों से सुरक्षाबलों ने धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरु किया और पिछले तीन दिनों में एक बड़े इलाकों को आईईडी और लैंडमाइन्स से क्लीयर कर बूढ़ा-पहाड़ के ऊपर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं.

सीआरपीएफ के आईजी स्तर के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस पहाड़ पर सुरक्षाबल अपना कैंप स्थापित करने की कोशिश करेंगे, ताकि फिर से ये इलाका नक्सलियों की पनाहगाह ना बन पाए. सीआरपीएफ के मुताबिक पिछले तीन दिनों में बूढ़ा पहाड़ इलाके से बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है, जिसमें प्रेशर कुकर आईईडी (21), केन आईईडी (16), सिलेंडर बम (2), चीनी ग्रेनेड (35) समेत कई अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं. 

नक्सली संगठनों के तीन बड़े कमांर्डस छिपे होने की रिपोर्ट

सीआरपीएफ के मुताबिक, अभी तक इस इलाके में किसी भी नक्सली के साथ मुठभेड़ नहीं हुई है, लेकिन ऑपरेशन ऑक्टोपस जारी है. नक्सली संगठनों के तीन बड़े कमांर्डस के इस इलाके में छिपे होने की रिपोर्ट मिल रही हैं. ये तीनों कमांडर हैं सौरभ उर्फ मार्कस बाबा, संतू और नवीन. ये तीनों ही 10-25 लाख के ईनामी नक्सली हैं. गौरतलब है कि नक्सलियों के बड़े कमांडर्स में से एक अरविंद जी और मिथलेश उर्फ भिखारी भी कभी इसी इलाके में छिपे रहते थे. हालांकि, अभी दोनों ही मारे जा चुके हैं. सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में झारखंड के अलग-अलग जिलों में दो नक्सली ढेर किए गए हैं जबकि 08 ने सरेंडर किया है.

इसे भी पढ़ेंः-

Income Tax Raid: पॉलिटिकल फंडिंग पर IT का बड़ा एक्शन, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक 100 से ज्यादा ठिकानों पर पड़ी रेड

Explained: कांग्रेस के भारत जोड़ो और नीतीश के दिल्ली दौरे के बीच क्या है BJP का ‘मिशन 2024’?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget