एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: CM के खिलाफ सरयू राय ने दाखिल किया नामांकन, बोले- नीतीश से नजदीकी की वजह से टिकट कटा

झारखंड की रघुवर दास सरकार में खाद्य, जन वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे सरयू राय ने आज जमशेदपुर (पूर्व) सीट से नामांकन दाखिल किया. इस सीट से रघुवर दास ने आज ही नामांकन दाखिल किया है.

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को कल तक उन्हीं के कैबिनेट सहयोगी रहे सरयू राय चुनौती देने जा रहे हैं. सरयू राय को बीजेपी ने इसबार के झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमशेदपुर (पूर्व) सीट से आज नामांकन दाखिल किया है. आज ही रघुवर दास ने भी नामांकन दाखिल किया. सरयू राय के पास खाद्य, जन वितरण और उपभोक्ता मामलों का प्रभार था.

सरयू राय ने बीजेपी से टिकट नहीं मिलने को लेकर दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से निकटता के कारण शायद उनका टिकट कटा है. उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवारों की सूची को मंजूरी देने वाले बीजेपी संसदीय बोर्ड के कम से कम तीन सदस्यों ने मुझे बताया कि नीतीश कुमार द्वारा 2017 में मेरी पुस्तक का विमोचन किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई गई और संभवत: यही मुझे टिकट नहीं दिये जाने का एक कारण बना.’’

राय ने कहा कि वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं क्योंकि नीतीश ने 2017 में एक बार फिर बीजेपी से हाथ मिलाकर बिहार में एनडीए सरकार का गठन किया. राय ने कहा, ‘‘मेरी पुस्तक गैर-राजनीतिक विषय पर थी और नीतीश कुमार से इसका विमोचन कराना कोई अपराध नहीं है.’’ नीतीश कुमार ने दिसंबर 2017 में पटना में किताब ‘समय का लेख’ का विमोचन किया था.

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर शरद पवार ने बढ़ाया सस्पेंस, अब संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

सरयू राय ने दावा किया कि जेडीयू के साथ ही जेएमएम ने चुनाव में उनका समर्थन करने की बात कही है. दिलचस्प है कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी साथ चुनाव लड़ रही है और रघुवर दास के खिलाफ कांग्रेस ने तेजतर्रार प्रवक्ता गौरव वल्लभ को टिकट दिया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू झारखंड चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही है.

रघुवर दास ने 1995 में इस सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी. वह छठी बार जीत के लिए यहां से किस्मत आजमा रहे हैं . जमशेदपुर (पूर्व) सीट से रघुवर दास ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं राय ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर परचा दाखिल किया है.

शरद पवार के बयान ने महाराष्ट्र में सस्पेंस और बढ़ाया, JNU छात्रों पर लाठीचार्ज, पढ़ें 5 बड़ी ख़बरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget