एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: BJP में बगावत, मंत्री सरयू राय ने कहा- टिकट लेना कटोरा लेकर घूमने जैसा हो गया

टिकट काटे जाने से नाराज सरयू राय जल्द ही बीजेपी छोड़ने का एलान कर सकते हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) में शामिल हो गए थे.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में बगावत हो गई है. खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि बिन मांगे पार्टी ने विधायक बनाया, बहुत कुछ बनाया. आज ऐसी परिस्थिति आई मानो मैं टिकट के लिए कटोरा लेकर खड़ा हूं. सरयू राय ने इस्तीफा को लेकर कहा कि कल 11:00 बजे कार्यकर्ता और आम जनता से राय लेने के बाद आगे का फैसला करेंगे.

आपको बता दें कि बीजेपी ने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. जिसकी वजह से कई नेताओं ने नाराजगी जताई है. पिछले दिनों सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) में शामिल हो गए थे. छतरपुर के विधायक किशोर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर सत्ताधारी पार्टी को छोड़कर आजसू का दामन थाम लिया.

पार्टी बदलने के बाद किशोर ने कहा, "मैं पार्टी का चीफ व्हिप था. मैं बीजेपी छोड़कर आजसू में शामिल हो गया हूं. आजसू को इस मिट्टी के बेटों द्वारा चलाया जा रहा है. टिकट नहीं मिलने पर मुझे और मेरे क्षेत्र के लोगों को आश्चर्य हुआ. मुझे टिकट नहीं मिलने का कारण मैंने बीजेपी से भी पूछा." बीजेपी ने एक दर्जन से अधिक मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

झारखंड: बीजेपी से गठबंधन टूटने के बाद आजसू ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट, सूची में ये नाम शामिल

पूर्व शिक्षामंत्री बैद्यनाथ राम ने भी बीजेपी से टिकट कटने पर झामुमो का दामन थाम लिया. झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक होना है. बीजेपी ने अबतक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

झारखंड: डेढ़ दर्जन से ज्यादा रैलियों में गरजेंगे अमित शाह, 21 नवंबर को होगी पहली रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget