एक्सप्लोरर

झारखंड: 472 मजदूर पाकुड़ सीमा पर रोके गए, 14 दिनों के लिए किया गया अलग

झारखंड में 472 मजदूर पाकुड़ सीमा पर रोके गए. इन मजदूरों को 14 दिनों के लिए अलग कर दिया गया है.

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा की सीमा पर ही रोक दिया गया और इन बसों में आए 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें अलग क्वारंटाइन सेंटर्स में भेज दिया गया.

पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप चौधरी ने बताया कि बाहर से आए इन सभी 472 प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को जांच के बाद क्वारंटाइन सेंटर्स में रखा गया है. उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद ही उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि दोनों ही जगहों पर संबंधित थाने की पुलिस ने बिस्कुट और पानी उपलब्ध कराया और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के जरिए उनके भोजन की व्यवस्था की है.

उपायुक्त ने दिए थे सीमओं को बंद करने के आदेश

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ और सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश ना हो सकें.

इस बीच लोहरदगा से मिली सूचना के अनुसार लोहरदगा जिले में बंद का पालन किया जा रहा है. लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए राशन की दुकानें, दवा की दुकानें, गैस एजेंसियां, दूध की दुकानें और बैंक खुले हुए हैं.

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भोजन की व्यवस्था की गई है, जहां आकर जरूरतमंद लोग भोजन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

वनडे में सेलेक्टर्स ने मेरा अच्छा इस्तेमाल नहीं किया: उमेश यादव

Lockdown: फरवरी से खत्म हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी जून अंत तक बढ़ाई गई, लोगों को राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget