एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज के 14 हजार कर्मचारियों को महीनों से नहीं मिली है सैलरी, उम्मीद में रोज आते हैं काम पर 

बैंकों से इमरजेंसी फण्ड ना मिलने के बाद आर्थिक तंगी का सामना कर रही जेट एयरवेज ने अपनी सेवा 25 साल बाद अस्थायी तौर पर बंद कर दी है. कंपनी के कर्मचारी आज दोपहर दो बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेट एयरवेज के जल्द फिर से शुरू होने के लिए प्रार्थना करेंगे.

नई दिल्ली: बैंकों से इमरजेंसी फण्ड ना मिलने के बाद आर्थिक तंगी का सामना कर रही जेट एयरवेज ने अपनी सेवा 25 साल बाद अस्थायी तौर पर बंद कर दी है. करीब 8 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी जेट एयरवेज देश की पहली निजी एयरलाइंस थी, लेकिन समय के साथ हवाई उड़ानों के सस्ता होने के बाद जेट एयरवेज की माली हालत खराब होती गई. अब कंपनी की हालत ये है कि 14 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों को दो महीनों से सैलरी नहीं दी गई है. जेट एयरवेज के पायलटों और क्रू मेंबर्स को करीब छह महीने से मेहनताना नहीं मिल रहा है, फिर भी कंपनी के स्टाफ बिना सैलरी के काम कर रहे हैं. इन कर्मचारियों को उम्मीद है कि एक दिन कंपनी की तरफ से उन्हें उनके कामों का मेहनताना दिया जाएगा. एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज भी ड्यूटी कर रहीं कस्टमर सर्विस ऑफिसर शिल्पिका से बात की. उन्होंने बताया "हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द जेट एयरवेज की सेवाएं दोबारा शुरू हो. फिलहाल हम सबके लिए बहुत मुश्किल वक़्त है,14 हज़ार कर्मचारियों को 2 महीने से सैलरी नही मिल रही है. पायलट और क्रू मेंबर्स को और पहले से सैलरी नही मिल रही है. फिर भी हम उम्मीद नहीं छोड़ना चाहते" फ्लाइट के अचानक कैंसिल होने से कई यात्रियों का गुस्सा दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज के काउंटर पर फूट रहा है. यहां पैसेंजर्स को कंपनी के द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. एयरपोर्ट पर एक यात्री श्वेता ने बताया कि हमारी समस्याओं को कोई सुनने वाला यहां नहीं है. श्वेता को अपने पति से मिलने मुम्बई जाना था लेकिन उनकी फ्लाइन ऐन मौके पर कैंसिल हो गई जिससे अब मुंबई नहीं जा पा रही हैं. इन समस्याओं पर जेट एयरवेज की ऑफिसर शिल्पिका कहती हैं कि पैसेंजर का गुस्सा हम लोगों पर निकल रहा है, लेकिन हम क्या करें और लोगों को क्या जानकारी दें जब हमारे पास खुद बहुत कम जानकारी है. दिल्ली एयरपोर्ट पर एक डॉक्टर प्रताप की आज पुणे के लिए सुबह 8 बजे की फ्लाइट थी. वो वक़्त से करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गए कि कहीं फ्लाइट ना छूट जाए! लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से अब वह पुणे नहीं जा पाएंगे. कुछ यात्रियों को फ़ोन पर फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज भी मिला था, लेकिन जब 50 हज़ार रुपए में लंदन के लिए बुक हुई फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई और जवाब कस्टमर केअर पर घंटों बात करने के बाद भी नहीं मिला तो फ़िरोज़ शर्मा अपने बेटे के साथ सुबह ही एयरपोर्ट पहुंच गए. यहां उन्हें उम्मीद थी कि जेट एयरवेज की तरफ से कोई खास सुविधा मुहैया कराई जाएगी, लेकिन खास सुविधा तो दूर उनकी समस्या तक किसी ने नहीं सुनी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जेट की सेवाएं बंद करने की घोषणा के कुछ देर बाद जारी ट्वीट में कहा कि वह जेट की परेशानी का समाधान और समर्थन करेगा. आज दोपहर दो बजे जंतर-मंतर पर जेट एयरवेज के कर्मचारी प्रार्थना के लिए एकत्रित हो रहे हैं. यहां ये लोग जेट एयरवेज के फिर से सुचारू होने और गति पकड़ने के लिए प्रार्थना करेंगे. यह भी पढ़ें- 95 लोकसभा सीटों में पिछली बार AIADMK को 37 तो बीजेपी को 27 सीटों पर मिली थी जीत DETAILS: महागठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद अहम क्यों हैं? दूसरे चरण में 423 करोड़पति उम्मीदवार, 417 करोड़ की संपत्ति वाले वसंताकुमार सबसे अमीर कैंडिडेट दूसरा चरण: 95 लोकसभा सीटों में पिछली बार AIADMK को 37 तो बीजेपी को 27 सीटों पर मिली थी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget