एक्सप्लोरर

JEE, NEET कैंडिडेट्स को सता रहा है कोरोना का संक्रमण,परीक्षा आयोजित कराने का हो रहा है विरोध

देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के बीच केंद्र से दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह करने के लिए बुधवार को एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई , जिस पर 1.20 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.

जेईई और नीट परीक्षाएं देने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 होने का डर, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन सुविधाओं का अभाव, परीक्षा भवन में मास्क और दस्ताने पहन कर उत्तर पुस्तिका पर लिखने में होने वाली समस्या का डर सता रहा है.

वाम दल से संबद्ध ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर कई हैशटैग के साथ परीक्षा आयोजित कराने का विरोध किया. छात्रों ने काली पट्टी और मुखौटे पहनकर तस्वीर पोस्ट करते हुए महामारी के समय में परीक्षा को स्थगित करने की मांग की. देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी के बीच केंद्र से दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह करने के लिए बुधवार को एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की गई , जिस पर 1.20 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.

एक छात्र ने कहा, “लाखों छात्र जेईई और नीट की परीक्षा देंगे. मेरी मां की प्रतिरक्षण क्षमता काफी कमजोर है और यदि मैं संक्रमित हो जाता हूं तो मेरी और मेरे परिवार की जिम्मेदारी कौन लेगा. यह देखा गया है कि परीक्षा के दौरान निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है.”

नीट परीक्षा देने के लिए तैयार छात्र दानिश कहते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र पटना में दिया गया है जहां कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा,“निजी ट्रांसपोर्टरों ने किराया बढा दिया है और अब छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए 10,000 रुपये खर्च करने होंगे. मेरे बहुत सारे दोस्त बाढ़ में फंसे हुए हैं. क्या वे पानी में तैर कर परीक्षा देने जाएंगे? वे इस महामारी में परीक्षा नहीं दे पाएंगे. कहा जा रहा है कि परीक्षा में निर्देशों का पालन किया जा रहा है लेकिन जिन्होंने ये निर्देश जारी किए हैं वे खुद भी तो संक्रमित हो गए हैं.”

जेईई(मुख्य) परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच होगी, जबकि नीट परीक्षा 13 सितंबर को होने का कार्यक्रम है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित कई विपक्षी नेताओं ने ये परीक्षाएं फिलहाल स्थगित करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget