एक्सप्लोरर

US Deportation: पंजाब से यूरोप, फिर ब्राजील, डंकी रूट पर गुजरे 6 महीने, अमेरिका पहुंचते ही हाथों में लग गई हथकड़ी, डिपोर्ट हुए जसपाल की पूरी कहानी

US Deportation: जसपाल सिंह को वैध तरीके से अमेरिका जाना था, लेकिन एजेंट ने उन्हें अवैध तरीके से दाखिल कराया. अमेरिका पहुंचते ही वह हिरासत में ले लिए गए और फिर उन्हें भारत वापस भेज दिया गया.

US Deportation: पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां के जसपाल सिंह 24 फरवरी 2024 को अमेरिका में नया जीवन शुरू करने का सपना लिए भारत से रवाना हुए थे. अपनी बचत, अपना विश्वास और बेहतर भविष्य की उम्मीद सब दांव पर लगाते हुए वह अमेरिका के लिए चल दिए, लेकिन अच्छी शुरुआत का मौका मिलने की बजाय उन्हें हिरासत और डिपोर्टेशन (निर्वासन) मिला. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी बचत भी खोई और सपने भी चकनाचूर कर लिए.

जसपाल उन 104 भारतीयों में से एक हैं, जिन्हें बुधवार (5 फरवरी) को अमेरिकी सैन्य विमान से भारत छोड़ा गया. यह सभी 104 लोग अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों को लेकर सख्ती और नई नीति के बाद इन लोगों की भारत वापसी हुई. ट्रंप अमेरिका में रह रहे सभी अवैध प्रवासियों को इसी तरह उनके देश भेज रहे हैं.

वैध वीजा के साथ जाना चाहते थे लेकिन...
जसपाल वैध तरीके से अमेरिका में बसना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने एजेंट को 30 लाख रुपए भी दिए, लेकिन एजेंट ने धोखाधड़ी की. 'पीटीआई' के साथ बातचीत में जसपाल बताते हैं, 'एजेंट के साथ मेरा एग्रीमेंट हुआ था कि वह मुझे प्रॉपर वीजा के साथ वैध तरीके से अमेरिका भेजेगा, लेकिन मुझे धोखा मिला. यह सौदा 30 लाख का था और अब मेरा सारा पैसा भी डूब गया. एजेंट ने मुझे सबसे पहले पंजाब से यूरोप भेजा. मुझे यही लग रहा था कि मैं वैध तरीके से जा रहा हूं. वहां से मैं ब्राजील गया और फिर मुझे 'डंकी' रूट पर भेज दिया गया.'

डंकी रूट पर बिताए 6 महीने
जसपाल बताते हैं कि डंकी रूट से अमेरिका पहुंचने में उन्हें 6 महीने लगे और जैसे ही वह बॉर्डर पार कर अमेरिका में दाखिल हुए तो गश्त करने वाले जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वह इसी जनवरी में अमेरिका पहुंचे थे. अमेरिका में वह 11 दिन रहे और यह सभी दिन हिरासत में ही निकले. 

हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर लाए
वह बताते हैं, 'जब मुझे सैन्य विमान में बैठाया गया तो मुझे लगा कि किसी ओर डिटेंशन सेंटर ले जाया जा रहा है. मुझे नहीं पता था कि ये लोग मुझे भारत वापस भेज रहे हैं. बाद में एक अधिकारी ने बताया कि हम लोग भारत वापस जा रहे हैं.' जसपाल बताते हैं कि उन्हें हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर अमेरिका से रवाना किया गया. अमृतसर पहुंचने से ठीक पहले उनकी हथकड़ियां खोली गई. जब वह सैन्य विमान से बाहर निकले तब उन्हें पता चला कि वह भारत वापस आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Rahul Gandhi: संसद में मोबाइल दिखाकर क्या बोल गए राहुल गांधी, जो मच गया बवाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ड्राफ्ट लिस्ट में 1.04 करोड़ वोटर कैसे हुए अनमैप्ड? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: पावर रेंजर्स के रीबूट में सबसे खतरनाक विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा? डिज़्नी प्लस प्रोजेक्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट (10.01.2026)
UP News: 'अगर बंटे तो बांग्लादेश जैसा हाल होगा' योगी के बयान पर संग्राम | Yogi on Bangladesh
Chitra Tripathi: सीएम योगी के इस नारे पर क्यों छिड़ा सियासी संग्राम | CM Yogi
Chitra Tripathi: सीएम योगी के इस नारे पर क्यों छिड़ा सियासी संग्राम | CM Yogi | Bangladesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
Venezuela Gold: वेनेजुएला में एक कप चाय जितना सस्ता है गोल्ड, लेकिन वहां से भारत कितना ला सकते हैं सोना?
वेनेजुएला में एक कप चाय जितना सस्ता है गोल्ड, लेकिन वहां से भारत कितना ला सकते हैं सोना?
प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर रहता है वैलिड? जान लें ये जरूरी नियम
प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर रहता है वैलिड? जान लें ये जरूरी नियम
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget