एक्सप्लोरर

Japan PM India Visit: 20 मार्च को भारत आ रहे हैं जापान के प्रधानमंत्री किशिदा, इन मुद्दों पर पीएम मोदी से करेंगे चर्चा

Japan PM Fumio Kishida India Visit: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इसी महीने की 20 तारीख को भारत दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Fumio Kishida India Visit: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के दौरे के बाद अब जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भारत दौरे पर आने वाले हैं. वो 20 मार्च को भारत आ रहे हैं और 21 मार्च तक दौरे पर रहेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है. इस दौरान कई सेक्टर में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने कहा, “जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 20 से 21 मार्च को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे. भारत की यात्रा के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे. दोनों पक्ष पारस्परिक हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.”

जी-20 में भारत की अध्यक्षता पर भी होगी चर्चा

फुमियो किशिदा व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के साथ साथ जी-20 में भारत की अध्यक्षता पर भी चर्चा की जाएगी. विदेश मंत्रालय ने कहा, “वे जी-7 और जी-20 के अपने संबंधित अध्यक्षों के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे.” टोक्यो इस साल G-7 देशों के समूह की अध्यक्षता करेगा, लेकिन उसका भारत में होने वाली G-20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता पर असर नहीं पड़ेगा.

कहा जा रहा है कि किशिदा जापान के पश्चिमी शहर हिरोशिमा में मई में होने वाले G-7 इन-पर्सन समिट की सफलता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए भारत जैसे देशों के साथ संबंधों को गहरा करने के इच्छुक हैं. बता दें कि हिरोशिमा वही शहर है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी परमाणु बम से तबाह हो गया था.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम का दौरा

इधर, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद और मुंबई में अपने कार्यक्रमों के खत्म होने के बाद गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचे. इस दौरान पीएम एंथनी और पीएम मोदी रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को जल्दी ही पूरा करने पर सहमत हुए. पीएम अल्बनीज ने कहा कि दोनों पक्ष साल 2023 तक सीईसीए को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Japan Population: 'अभी नहीं तो कभी नहीं...', जापान में घटती आबादी का गंभीर संकट - पीएम किशिदा ने किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget