एक्सप्लोरर

'हम 243 सीट नहीं जीतेंगे, लेकिन अगर गलत आदमी को टिकट दिया तो...', बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने कही बड़ी बात

प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है और जनता को लगता है कि वोट नहीं देना चाहिए, तो वोट न दें.

Prashant Kishor on Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी किसी गलत आदमी को टिकट देती है तो उसे वोट मत करना. बिहार में बदलाव चाहिए, इसलिए विपक्षी दल का उम्मीदवार हमसे बेहतर है तो उसे जिताना. हमारी पार्टी बिहार की 243 सीट नहीं जीत सकती है. 

दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज के प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव के लिए बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं. वह रविवार को बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां जन अदालत लगाएंगे. बेगूसराय दौरे के दौरान प्रशांत किशोर बीहट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे. लोगों के साथ वह आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीतियों को लेकर रूबरू होंगे.

अगर गलत आदमी को टिकट दिया तो... पीके

बेगूसराय दौरे से पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है और जनता को लगता है कि वोट नहीं देना चाहिए, तो वोट न दें.

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह हमारी पार्टी है जो कह रही है कि अगर किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है, तो वोट नहीं देना क्योंकि, हम बिहार को सुधारना चाहते हैं. इसीलिए, लोगों को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो अच्छे हों. हम खुद उसके समर्थन में वोट करने की अपील करेंगे.

हम 243 सीटें नहीं जीतेंगे: PK

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं, हम बिहार में सुधार चाहते हैं. बिहार में सुधार तब होगा जब अच्छे लोग चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, चाहे वह किसी भी दल का हो. प्रशांत किशोर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि हम बिहार की 243 सीट नहीं जीतेंगे. यह सच है और हम ऐसा मानते हैं, लेकिन बिहार की जनता को यह समझना होगा कि अगर आप भू-माफिया, शराब माफिया को वोट देंगे, तो वह आपके बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की बात नहीं करेगा. जन सुराज एक ऐसा मंच है, जहां हम कह रहे हैं कि अगर किसी गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया जाता है, तो उसे किसी भी कीमत पर वोट मत दीजिए. जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget