एक्सप्लोरर

जम्मूः शुरू हुआ ऑक्सीजन यूनिट्स से सप्लाई, प्रति मिनट बनाए जा रहे हैं 26 हजाल लीटर

जम्मू कश्मीर में रोजाना बढ़ रहे कोरोना के मामलों को रोकने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है. प्रदेश में कोरोना मरीज़ों के लिए ज़रूरी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में 26 ऑक्सीजन यूनिट्स की शुरुआत की है.

जम्मूः जम्मू कश्मीर में रोजाना बढ़ रहे कोरोना के मामलों को रोकने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है. प्रदेश में कोरोना मरीज़ों के लिए ज़रूरी ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में 26 ऑक्सीजन यूनिट्स की शुरुआत की है. जिनमे 26000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाया जा रहा है.

पूरे देश की तरह ही जम्मू में भी न केवल रोजाना कोरोना के करीब 5000 नए मामले सामने आ रहे हैं, बल्कि इस महामारी से मारे जा रहे हैं लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने के साथ-साथ इस संक्रमण से प्रभावित लोगों तक जरूरी चिकित्सा पहुंचाने के लिए सरकार भी कई बड़े कदम उठा रही है.

जम्मू कश्मीर सरकार ने हाल ही में प्रदेश भर के बड़े अस्पतालों में 26 ऑक्सीजन यूनिट की शुरुआत की है जिनमें 26000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाया जा रहा है ऑक्सीजन न केवल इन अस्पतालों में लगी मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है बल्कि कई जगह पर इस ऑक्सीजन के सिलेंडर भी भाई जा रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की कमी ना हो.

प्रदेश भर में शुरू किए गए इन 26 नए ऑक्सीजन यूनिट्स में जम्मू के बड़े को भी अस्पतालों में शामिल गांधीनगर अस्पताल भी है. यहां पर हाल में ही शुरू की गई ऑक्सीजन यूनिट पूरी तरह से ऑटोमेटिक है.

इस ऑक्सीजन यूनिट की सप्लाई न केवल अस्पताल में मौजूदा बेड्स को दी गई है, बल्कि इसी अस्पताल में बनाए गए अस्थाई कोविड अस्पताल को भी इसी ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है.

इस ऑक्सीजन यूनिट के इंचार्ज का दावा है कि 24 घंटे यह ऑक्सीजन यूनिट काम कर रहा है, जिसके चलते मरीजों को हमेशा ऑक्सीजन मिलती रहती है. इसके साथ ही इस ऑक्सीजन यूनिट के साथ ही एक बैकअप यूनिट भी बनाया गया है जहां पड़ी ऑक्सीजन को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किया जा रहा है.

इसके साथ ही सरकार ने इन सभी ऑक्सीजन यूनिट्स में कर्मचारियों को चौबीसों घंटे तैनात रखा है. यहां काम कर रहे कर्मचारी शिफ्ट में काम कर रहे हैं और इन कर्मचारियों का दावा है कि वह चौबीसों घंटे ऑक्सीजन की सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं.

जम्मू कश्मीर सरकार ने दावा किया है कि फिलहाल प्रदेश में ऑक्सीजन और ऑक्सीजन बेड की कोई कमी नहीं है और भविष्य में इसकी बढ़ती हुई मांग को देखते हुए प्रदेश में और नए ऑक्सीजन यूनिट तैयार किए जा रहे हैं.

अजित पवार के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार, बीजेपी का तंज- ये जनता के पैसों का दुरुपयोग है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget