एक्सप्लोरर

भारी बर्फबारी और भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है.राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन भी हुआ है. राहत की बात ये है कि 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है.

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रात भर हुई बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है जबकि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन की वजह से आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर स्थित जवाहर टनल की जमीन पर बर्फ की नौ इंच की परत जमा हो गई है और मरोग, मगेरकोट और पंथियाल में बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से सड़क बाधित हुई है. अधिकारियों ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम सड़क पर यातायात तेजी से बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. यह सड़क कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है.

डोडा जिले में अधिकारियों ने बताया कि कास्तीगढ़ के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया जिससे आठ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने परिवारों को रहने के लिए स्थान एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई है.

पंथियाल में पर्वत से लगातार पत्थर गिर रहे हैं अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोग और मगेरकोट में भूस्खलन हुआ है जबकि पंथियाल में पर्वत से लगातार पत्थर गिर रहे हैं. उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों ने अहम सड़क साफ करने के लिए कर्मी और मशीनों को सेवा में लगाया है.

मुगल रोड पी की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के पुंछ और राजौरी जिलों को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पी की गली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के अलग अलग हिस्सों में तीन से नौ इंच तक बर्फबारी की खबरें हैं.

20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं जम्मू में रात भर हुई बारिश के बाद सुबह में सूरज निकाला.मौसम विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि समूचे जम्मू कश्मीर में मौसम आहिस्ता-आहिस्ता सुधर रहा है और लद्दाख के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है. प्रवक्ता ने बताया कि 20 दिसंबर तक बड़े स्तर पर बर्फबारी होने की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर, करगिल और लेह के ऊंचाई वाले इलाकों में रातभर बारिश और बर्फबारी हुई है.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, गिर रहा है तापमान

PM मोदी पर कपिल सिब्बल का तंज, कहा- 2014 से आपने सब कुछ कहा और कभी भी नहीं सुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget