एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: एबीपी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, जम्मू पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

एबीपी न्यूज़ की दिखाई गई खबर पर जम्मू पुलिस ने मुहर लगा दी है. जम्मू पुलिस ने उस आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है जिसका खुलासा एबीपी ने किया था.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है. एबीपी न्यूज़ की उस खबर पर मुहर लगा दी है जो हमने आपकों कुछ दिन पहले दिखाई थी. जम्मू की रियासी पुलिस का दावा है कि लश्कर-ए-तैयबा जिले में अपने ओजीडब्ल्यू नेटवर्क को बढ़ा रहा था, ताकि आतंकियों को पारंपरिक रूटों से कश्मीर पहुंचाया जा सके.

जम्मू की पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. आरोप है कि पिछले कुछ समय से लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओजीडब्ल्यू पाकिस्तान में मोहम्मद क़ासिम कर संपर्क में थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सरकारी शिक्षक, एक दुकानदार और एक किसान शामिल है.

लश्कर इन आतंकियों की मदद से जिले के उन परिवारों के साथ संपर्क में था, जिन का बीते समय में आतंक से कुछ लेना देना रहा हो या ऐसे परिवार जिनके कुछ सदस्य आतंकी विरोधी ऑपरेशन में मारे गए हो. दरअसल, लश्कर-ए-तोइबा ज़िले में इस ओजीडब्ल्यू नेटवर्क को स्थापित कर उस नापाक साजिश को अंजाम देने की फिराक में था, जिसका खुलासा एबीपी न्यूज़ पहले ही कर चुका था.

दरअसल, जम्मू श्रीनगर हाईवे से ट्रक्स में आतंकी श्रीनगर भेजने में नाकाम पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अब आतंकियों को पारंपरिक घुसपैठ के रास्तों से कश्मीर पहुंचने को कहा है. जिसका खुलासा एबीपी न्यूज़ ने किया था. अब इसी खबर पर मुहर लगाते हुए पुलिस का दावा है कि आईएसआई इस नेटवर्क को स्थापित कर रियायशी से पारंपरिक रूटों का इस्तेमाल कर आतंकियों को कश्मीर भेजने की फिराक में था.

रियासी की एसएसपी रश्मि वज़ीर का दावा है कि पाकिस्तान में बैठा मोहम्मद क़ासिम आईएसआई की मदद से उन परिवारों की तलाश में रहता था जो जम्मू के रियासी ज़िले से पाकिस्तान अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचते थे. ऐसे परिवारों के आईएसआई ज़िले उन परिवारों तक पहुंचता था जो या तो बेहद गरीब हो या फिर जिनके कुछ सदस्य आतंकी रह चुके हो.

आईएसआई पाकिस्तान गए इन परिवारों के साथ आतंक के साथ हमदर्दी रखने वाले परिवारों तक गिफ्ट और कैश पहुंचता था. साथ ही इन परिवारों के युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश भी करते थे. रियासी पुलिस के मुताबिक अब पाकिस्तान की इस साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों ने इस नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति बना ली है.

यह भी पढ़ें.

सीमा विवाद: कांग्रेस का PM मोदी पर निशाना, कहा- देश की धरती पर चीनी घुसपैठ हो रही है, सरकार कहां है?

सुशांत मामला: रिया चक्रवर्ती से लगातार चौथे दिन पूछताछ जारी, ED ने गौरव आर्या से किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget