एक्सप्लोरर

गुपकार घोषणा के खिलाफ जम्मू में 20 से अधिक संगठनों ने खोला मोर्चा, जानें क्या मांग की?

इन संगठनों ने बुधवार को बैठक की. इसमें आगे की रणनीति पर अधिक विचार नहीं किया गया लेकिन कुछ बातें जरूर तय की गईं.

जम्मू: कश्मीर के आधा दर्जन सियासी दलों द्वारा की गई गुपकार घोषणा के खिलाफ जम्मू में 20 से अधिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. जम्मू में बुधवार को हुई इन संगठनों की पहली बैठक में जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग उठी.

जहां एक तरफ कश्मीर में धारा 370 और अनुछेद 35-A की बहाली को लेकर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी समेत 6 दलों ने पिछले सप्ताह गुपकार घोषणा का एलान किया तो वहीं जम्मू के करीब 20 विभिन्न संगठन इस घोषणा के खिलाफ लामबंद हो गए. पैंथर्स पार्टी, शिवसेना, डोगरा सदर सभा, श्री राम सेना, एकजुट जम्मू समेत कई राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक की और गुपकार घोषणा के खिलाफ आवाज़ उठाई.

इस बैठक में जम्मू के कई अन्य संगठनों को भी एक छतरी के नीचे आकर सूबे के हितों की रक्षा के लिए हाथ मिलाने का न्योता दिया गया. लेकिन वहीं सर्वसम्मति से बीजेपी को इस लामबंदी से अलग रखने का फैसला हुआ. हालांकि आज की बैठक में इन संगठनों ने अपनी आगे की रणनीति पर अधिक विचार नहीं किया लेकिन कुछ बातें ज़रूर तय की गईं.

 बुधवार को हुई इस बैठक में जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने, कश्मीर को दो अलग अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने पर सहमति बनी. वहीं, कश्मीर में बनाई जा रही दो अलग अलग केंद्र शासित प्रदेशों में से एक में घाटी से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को बसाने पर भी आम सहमति बनी. गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू में बीजेपी ने गुपकार घोषणा के खिलाफ कुछ संस्थाओं की लामबंदी की थी और इस मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच जाने की बात कही थी.

जम्मू: कठुआ रेप पीड़ित की वकील ने नवरात्रि पर किया विवादित ट्वीट, संबित पात्रा ने दिया यह रिएक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget