एक्सप्लोरर

रेल मंत्रालय ने शेयर किया जन्नत का नजारा, कश्मीर में बर्फ के बीच से गुजरती ट्रेन का वीडियो

Jammu-Kashmir: सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फबारी से कश्मीर घाटी की सुंदरता काफी बढ़ जाती है. रेल मंत्रालय ने भी जन्नत का ऐसा ही एक नजारा शेयर किया है.

Train Passing Through Snow In Kashmir: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से उत्तर भारत को प्रचंड सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. उधर बर्फबारी कश्मीर का नजारा और खूबसूरत हो चुका है. जम्मू-कश्मीर को ‘धरती पर स्वर्ग’ कहा जाता है. यहां की वादियां, पहाड़, हरे-भरे घास के मैदान, साफ-सुंदर झीलें और बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं. 

सर्दी के मौसम में होने वाली बर्फबारी से घाटी की सुंदरता और बढ़ जाती है. रेल मंत्रालय ने भी जन्नत का नजारा शेयर किया है. रेल मंत्रालय की ओर से कश्मीर का एक वीडियो ट्वीट किया गया है. इस वीडियो में एक ट्रेन बर्फबारी के बीच से जा रही है. चारों तरफ बर्फ ही बर्फ जमी है. यह वीडियो बनिहाल से बडगाम के बीच का है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो में ट्रेन जम्मू-कश्मीर के हामरे स्टेशन से गुजरती दिख रही है. जिसे देख यूजर्स कह रहे हैं कि ये जन्नत के अंदर एक और जन्नत है. रेल मंत्रालय ने इस वीडियो को गुरुवार (5 जनवरी) की सुबह शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

 

कश्मीर में हर तरफ बर्फ ही बर्फ

कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से तापमान माइनस में पहुंच गया है. सड़कें, मकान, पहाड़ हर तरफ बर्फ ही बर्फ है. ठंड का आलम यह है कि सब कुछ जम गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नल और हैंडपंप से आग जलाकर पानी निकलना पड़ता है. पीने के पानी से लेकर खाने पीने का सामान सब्जियां, खाने का तेल, बोतल में रखा जूस बर्फ बन जाता है.

सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं राजस्थान के जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जयपुर में न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक, 7 जनवरी से लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिलेगी. बता दें कि तापमान गिरने से पेड़ पौधों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गई हैं. गलन भरी सर्दी से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. सर्दी ने इसबार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Weather Update Tomorrow: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए कल के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget