एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: राजौरी में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग पुलिस चौकी से फरार! इलाके में दहशत, सर्च ऑपरेशन शुरू

Motorcycle Broke Police Naka in Rajouri: पुलिस के मुताबिक बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइक पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं थी. पुलिस और सेना ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया .

Motorcycle Broke Police Naka in Rajouri: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति पुलिस चौकी से बचकर जंगल में भाग गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल ने नौशेरा के पास थलका में एक पुलिस नाका पार किया है. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया." मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. अधिकारी ने कहा कि उनका पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो प्रसारित हो रहा है कि ये तीनों हथियार ले जा रहे थे, वह सच नहीं था. लोगों को सलाह दी जाती है कि अफवाह न फैलाएं.

बिना नंबर प्लेट की थी बाइक

यह घटना कल शाम 8:30 की है. पुलिस और सेना ने इलाके में घेराबंदी कर दी है. सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग सवार थे. पुलिस ने यह भी बताया कि बाइक पर कोई भी नंबर प्लेट नहीं थी. बाइक की गति काफी तेज थी. 

बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पुलिस और सेना ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं मिला है. संदिग्ध बाइक सवारों को लेकर इलाके के लोगों के बीच डर का माहौल है. 

डांगरी में हुआ था आतंकी हमला

राजौरी के डांगरी इलाके में नए साल के दिन आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों ने तीन अल्पसंख्यकों के घरों पर हमला किया और 4 लोगों की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. सेना के चलाए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक घर में  विस्फोटक फटा, जिसमें 7 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

हमले को लेकर लोगों में गुस्सा

इस आतंकी हमले को लेकर इलाके के लोगों के बीच काफी गुस्सा है. डांगरी में मुख्य चौक पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आतंकी अल्पसंख्यकों को टारगेट करके मार रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी में हुए इस आतंकी हमले की निंदा की. उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से कहा गया कि हमले में शहीद हुए हर नागरिक के निकटतम संबंधी को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और एक सरकारी नौकरी दी जाएगी. गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Sharad Pawar: बेरोजगारी के कारण युवाओं को शादी के लिए नहीं मिल रहीं लड़कियां, NCP चीफ शरद पवार का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget