एक्सप्लोरर

Terrorist Encounter: बाज नहीं आ रहे आतंकी, पीएम मोदी के दौरे से पहले कश्मीर में सेना पर बरसाईं गोलियां, एनकाउंटर शुरू

Terrorist Encounter: बीते हफ्ते में हुए चार आतंकी हमलों में 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है. इन हमलों में सेना ने दो आतंकवादियों को भी ठिकाने लगाया.

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की ओर से लगातार अशांति का माहौल बनाने की कोशिशें जारी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले आतंकवादियों ने बीते कुछ दिनों में कई हमलों को अंजाम दिया है. इस बीच मंगलवार (18 जून) को पुंछ जिले के सुरनकोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. 

आतंकियों के खिलाफ बीते एक हफ्ते से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों पर मंगलवार को हमला हुआ. पुलिस के एक दस्ते पर सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने भारी गोलीबारी की. इसके बाद से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है.

पीएम मोदी करेंगे दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी का ये दो दिवसीय दौरा 20 और 21 जून को होगा. जम्मू-कश्मीर में होने विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी के इस दौरे को एक बड़े सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. 

वहीं, ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब 16 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सैन्यबलों को कश्मीर की तरह ही जम्मू में भी आतंकियों के खिलाफ जीरो टेरर प्लान अपनाने का निर्देश दिया था. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया.

हालिया आतंकी हमलों में 10 लोगों ने गंवाई जान

बीते हफ्ते में हुए चार आतंकी हमलों में 10 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है. इन हमलों में सेना ने दो आतंकवादियों को भी ठिकाने लगाया. रियासी, डोडा और कठुआ में हुए आतंकी हमलों में 50 लोग घायल भी हुए हैं.  

9 जून को आतंकियों ने कटरा से शिवखोड़ी जा रही एक बस को निशाना बनाया था. 11 जून को भद्रवाह के एक सैन्य चेक पोस्ट पर आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवान और एक एसपीओ घायल हो गए थे. इसके बाद से आतंकियों के साथ लगातार छिटपुट मुठभेड़ें जारी हैं.  

ये भी पढ़ें:

PM Modi Varanasi Visit: 'चुनाव जीतला के बाद पहली बार बनारस आयल..', काशी में दिखा पीएम मोदी का भोजपुरिया अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Jaipur Metro Phase 2: जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
जयपुर की तेज होगी रफ्तार! PM मोदी करेंगे 13 हजार करोड़ की मेगा मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget