एक्सप्लोरर

Reasi Terror Attack: दहशतगर्दों का काउंटडाउन, अब सेना लेगी रियासी का बदला, सीसीटीवी खंगाले, घाटी छान मारी

Reasi Terror Attack: शिव खोरी तीर्थस्थल से एक बस कटरा जा रही थी. शाम करीब 06:10 बजे जब बस राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में पहुंची तभी आतंकवादियों ने इसे निशाना बनाया.

Reasi Terror Attack Latest News: शिव खोरी से आ रही एक बस पर हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने सोमवार (10 जून 2024) सुबह जम्मू और कश्मीर के रियासी में तलाशी अभियान शुरू किया. स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) भी रियासी पहुंच गया है और घटनास्थल के आसपास घने जंगलों में तलाशी अभियान में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि इस हमले में रविवार शाम दस तीर्थयात्री मारे गए थे.

रियासी जिला आयुक्त विशेष महाजन ने रविवार (9 जून 2024) रात को पुष्टि की कि आतंकी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार, शिव खोरी तीर्थस्थल से एक बस कटरा जा रही थी. शाम करीब 06:10 बजे जब बस राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में पहुंची तभी आतंकवादियों ने इसे निशाना बनाया.

अचानक हुई गोलीबारी से ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, "आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे बस ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई. फिलहाल बचाव अभियान पूरा हो गया है और घायलों को नारायणा और रियासी जिला अस्पतालों में ले जाया गया है. यात्रियों की पहचान अभी नहीं हुई है. शुरुआती रिपोर्टों से लग रहा है कि वे उत्तर प्रदेश के हैं."

उपराज्यपाल ने सख्त कार्रवाई की कही बात

वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले की निंदा की और इसके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. एलजी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं रियासी में एक बस पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. शहीद नागरिकों के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है. हमारे सुरक्षा बलों और जेकेपी ने आतंकवादियों की तलाश के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया है. पीएम नरेंद्र मोदी जी ने स्थिति का जायजा लिया है और मुझे लगातार स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा है. इस जघन्य कृत्य के पीछे सभी को जल्द ही दंडित किया जाएगा. पीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए."

ये भी पढ़ें

Modi Cabinet 2024 Complete List: 36 साल के राम मोहन नायडू, 78 के जीतनराम मांझी, ये रही मोदी 3.0 कैबिनेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget