एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने सीमा पर एक घुसपैठिए को किया ढेर

Indian Army: आतंकियों ने जैसे ही भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो सेना के जवानों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी.

Terrorist Attack in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर से बड़ी खबर आई है. यहां आज (शनिवार) भारतीय सुरक्षाबलों का पाकिस्तानी घुसपैठियों से आमना-सामना हो गया. भारतीय जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया, जबकि बाकी डरकर वापस भाग गए. भारतीय सुरक्षाबलों की चौकसी ने घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

आतंकियों ने जैसे ही भारतीय सीमा में उनका सामना भारतीय सेना के जवानों से हो गया. भारतीय जवानों ने को देखकर आतंकी भागने लगे. सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. सरेंडर नहीं करने पर भारतीय जवानों ने फायरिंग खोल दी. इसमें एक पाक आतंकी मारा गया है. सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन भी किया जा रहा है.

भारतीय जवानों ने सरेंडर का मौका दिया था 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों का एक समूह पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश करना चाहता था. LoC पर वे घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनकी हरकतों पर भारतीय जवानों की नजर पड़ गई. भारतीय जवानों ने उन्हें सावधान किया और सरेंडर करने का मौका दिया. घुसपैठियों की ओर से जवानों की बात को अनसुना कर दिया गया तो मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी. इसमें एक घुसपैठिया मारा गया. 

सर्दी में बढ़ जाती है घुसपैठ की कोशिश

सर्दी के दिनों में पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से कश्मीर में घुसपैठ की काफी कोशिश की जाती है. LoC पर होने वाली बर्फबारी का फायदा उठाकर आतंकी भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते हैं. हालांकि भारतीय जवान इन मुश्किल परिस्थियों में भी बॉर्डर पर अड़े रहते हैं. खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआई अब प्रदेश के राजौरी और पुंछ को नया टेरर कैपिटल बनाने की फिराक में है. 

ISI ने LoC पर किए लॉन्च पैड सक्रिय 

साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए आईएसआई ने राजौरी और पुंछ से सटे एलओसी (LoC) पर करीब दर्जनभर लॉन्च पैड सक्रिय कर दिए हैं. जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी होने से कश्मीर में आतंकियों के तकरीबन सभी घुसपैठ के रास्ते बंद हो गए. लेकिन कश्मीर में घुसपैठ जारी रहे इसके लिए खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पाकिस्तान में सक्रिय विभिन्न आतंकी संगठनों के साथ मिलकर यह प्लान बनाया है.

ये भी पढ़ें- Kashmir Journalists: कश्मीर में पत्रकारों को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, आतंकी मुख्तार बाबा का नाम आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget