एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन के पास फोड़ा ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Jammu Kashmir: राजौरी जिले के थाना मंडी पुलिस स्टेशन से थोड़ी दूर ग्रेनेड फेंका गया. अधिकारियों ने इस समय जम्मू कश्मीर में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है.

Jammu Kashmir: जम्मू के राजौरी जिले में ग्रेनेड से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के थाना मंडी पुलिस स्टेशन से थोड़ी दूर ग्रेनेड फेंका गया. इस हमले में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों को घेर लिया है.

पिछले महीने सेना की गाड़ी पर हुआ था हमला

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में पिछले महीने सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ था. राजौरी में एलओसी के पास घात लगाए सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग की. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा गया था. इसी जगह से आतंकी अक्सर घुसपैठ करता था. जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार (19 मार्च 2025) को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के एक घुसपैठिये को पकड़ा.

सुरक्षाकर्मियों को बुधवार रात हीरानगर सेक्टर में सीमा पार करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था. संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने से पहले सुरक्षा बलों ने चेतावनी के तौर पर कुछ गोलियां भी चलाईं. घुसपैठिये की पहचान पाकिस्तान के चिनिओत तहसील के गफूराबाद निवासी कादिर बख्श के रूप में हुई.

बांदीपोरा-पुलवामा में बरामद हुआ आईईडी

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा और पुलवामा जिलों से सुरक्षा बलों ने 19 मार्च को दो आईईडी बरामद किए. बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बिना कोई नुकसान पहुंचाए बम को निष्क्रिय कर दिया. इसके अलावा सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के घाट तोकुना गांव में सड़क किनारे एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया. उन्होंने बताया कि बीडीएस दस्ते के साथ त्वरित कार्रवाई दल ने उसे नष्ट कर दिया.

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी हाई अलर्ट जारी

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने समेत पाकिस्तान में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी हाई अलर्ट जारी किया गया है. राजनीतिक नेताओं सहित सुरक्षा प्राप्त सभी व्यक्तियों को चौकस रहने और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें : धर्मांतरण कानून क्यों लगाया? रेप केस को लेकर यूपी पुलिस पर भड़क गए CJI संजीव खन्ना, बोले- वो शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहता...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget