एक्सप्लोरर

अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना, खराब मौसम ने पहलगाम में रोकी यात्रा

पवित्र अमरनाथ गुफा की इस साल की 60 दिन की यात्रा आज से शुरू हो गई है. अमरनाथ यात्रा पर लोग बेखौफ होकर दर्शन के लिए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सेना पूरी तरह मुस्तैद है.

जम्मू:  अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और आज जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों का यह जत्था कल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा. लेकिन आज पहलगाम के नुंवान कैम्प में खराब मौसम की वजह से यात्रा रोक दी गई है. यहां कल शाम से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बारिश की संभावना जताई है.

पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 60 दिन की यात्रा आज से शुरू

पवित्र अमरनाथ गुफा की इस साल की 60 दिन की यात्रा आज से शुरू हो गई है. अमरनाथ यात्रा पर लोग बेखौफ होकर दर्शन के लिए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सेना पूरी तरह मुस्तैद है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज से ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ मौके पर शुरू होगी और अब तक की परंपरा के अनुसार श्रावन पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन 26 अगस्त को समाप्त होगी. पवित्र गुफा के कपाट सुबह 9 बजे खुलेंगे और पहली पूजा में राज्य के गवर्नर और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा शामिल होंगे.

अभी तक 1.96 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन 

अभी तक 1.96 लाख तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पहली बार इस बार अमरनाथ जाने वाले वाहनों में रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग का इस्तेमाल किया जाएगा और सीआरपीएफ का मोटरसाइकिल दस्ता भी सक्रिय रहेगा. आधारशिवरों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

40 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती 

इस साल सरकार ने अमरनाथ यात्रियों के प्रत्येक वाहन की निगरानी रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग से करने का निर्णय किया है. इसके साथ ही तीर्थयात्रियों द्वारा लिये गए प्रीपेड मोबाइल नम्बरों की वैधता भी सात दिन से बढ़ाकर 10 दिन कर दी गई है. इस साल की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ और सेना से करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. पिछले साल यह यात्रा 40 दिन की थी और कुल 2.60 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा में दर्शन किये थे.

यह भी पढ़ें- यूपी के संत कबीरनगर में आज मजार पर चादर चढ़ाएंगे पीएम मोदी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित कबीर की मजार पर सीएम योगी आदित्यनाथ का टोपी पहनने से इनकार बड़ी राहत: दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक, रात में हुई झमाझम बारिश से प्रदूषण में आई कमी IrevsInd: पहले टी 20 में चमके रोहित और कुलदीप, आयरलैंड को 76 रनों से हराया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 पेट्रोल से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget