एक्सप्लोरर

7 साल 4 महीने बाद जम्मू कश्मीर से हटा राष्ट्रपति शासन! अब उमर अब्दुल्ला संभालेंगे राज!

Jammu-Kashmir: हाल में संपन्न हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

Jammu-Kashmir President Rule Revoked: जम्मू कश्मीर के लिए करीब 7 साल 4 महीने बाद अच्छी खबर आई है. रविवार देर रात यहां से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया. केद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में देर रात एक नोटिफिकेशन भी जारी किया. इसके बाद केंद्र शासित इस प्रदेश में अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है.

अब यहां जल्द ही हाल के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले उमर अब्दुल्ला सरकार का गठन करेंगे. बता दें कि हाल में संपन्न हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया है.

क्या लिखा है नोटिफिकेशन में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त किया जाता है.’’

क्या होता है राष्ट्रपति शासन?

राज्यों में राष्ट्रपति शासन को लेकर संविधान के अनुच्छेद 352 में विस्तार से बताया गया है. इसके मुताबिक, यदि राष्ट्रपति इस बात से संतुष्ट नहीं हैं कि राज्य सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही है, तो राष्ट्रपति की तरफ से संबंधित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है. हालांकि, राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के दो महीने के अंदर संसद के दोनों सदनों द्वारा इसका अनुमोदन करना भी जरूरी है. अगर किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होता है तो राज्य सरकार का नियंत्रण निर्वाचित मुख्यमंत्री के बजाय सीधे राष्ट्रपति के हाथ में आ जाता है. हालांकि, इसके लिए केंद्र की ओर से कार्यकारी अधिकार प्रदान किए जाते हैं. साथ ही राज्यपाल की ओर से सलाहकारों की नियुक्ती भी की जाती है, जो कि सेवानिवृत्त सिविल सर्वेट होते हैं. ऐसी स्थिति में राज्यपाल या उप-राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं.

जम्मू कश्मीर में जून 2017 से लागू था राष्ट्रपति शासन

बात अगर जम्मू कश्मीर की करें तो यहां पर 31 अक्टूबर 2017 से राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था. इससे पहले पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार यहां थी और महबूबा मुफ्ती प्रदेश की सीएम थीं. बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद मुफ्ती सरकार गिर गई थी. इसके दो साल बाद अक्टूबर 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया. 

ये भी पढ़े

Baba Siddique Shot Dead: सुपुर्द-ए-खाक हुए बाबा सिद्दीकी! हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Goa Nightclub Fire: कलब में अग्निकांड को लेकर पुलिस का आया चौंकाने वाला बयान | Breaking | ABP News
West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
Indigo की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Eye Blackout Symptoms: आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
Embed widget