एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: कश्मीर से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Jammu-Kashmir News: आरोपी के पास से भारी मात्रा में खतरनाक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

Lashkar Terrorist Arrested: दक्षिण कश्मीर के बारामूला सेक्टर में भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के चकलू गांव से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों का मददगार गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है. भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को गांव नदिहाल में लश्कर के आतंकियों की मदद करने वाले शख्स के छिपे होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर बारामूला पुलिस ने रविवार (18 दिसंबर) को सेना की 32 आरआर के साथ एक संयुक्त अभियान में कार्रवाई को अंजाम दिया गया और आरोपी को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है. 

आतंकी का नाम मोहम्मद इशाक लोन

पकड़े गए आतंकी का नाम मोहम्मद इशाक लोन बताया जा रहा है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में खतरनाक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी के पास से IED बम, एक पिस्तौल, एक पिस्टल मैगजीन, 18 राउंड पिस्टल गोलियां और आठ मीटर लंबा बिजली का तार बरामद किया गया."

UAPA एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया

आरोपी के खिलाफ बारामूला पुलिस स्टेशन में UAPA एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का नाम मोहम्मद इशाक लोन है और वो नदिहाल गांव का रहना वाला है. पुलिस हिरासत में आतंकी से पूछताछ की जा रही है. 

आतंकियों की संपत्ति जब्त की

इससे पहले शनिवार (17 दिसंबर) को प्रशासन ने आतंकवाद पर बड़ा प्रहार किया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य जांच एजेंसी ने (SIA) ने बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और गांदेरबल में जमात-ए-इस्लामी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के फरार कमांडर अब्दुल राशिद उर्फ ‘जहांगीर’ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है.

ये भी पढ़ें-Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जमात ए इस्लामी और लश्कर ए तैयबा के खिलाफ एक्शन, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget