एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में मार गिराया पाकिस्तानी आतंकी

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल को देखने के बाद आतंकी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक मारा गया आतंकी पाकिस्तानी था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा है कि उसने श्रीनगर में हजरतबल तीर्थ पर हथियार छीनने की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया. यह आतंकी ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ संगठन से ताल्लुक रखता था. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि श्रीनगर में पिछले छह महीने से सक्रिय एक ‘पाकिस्तानी’ आतंकवादी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के हजरतबल इलाके में गोलीबारी में मारा गया.

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "एक पुलिस दल उसे ट्रैक कर रहा था और उसका उद्देश्य दरगाह पर पुलिस गार्ड पर हमला करना और उसकी राइफल छीनना था." शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, "पुलिस दल को देखने के तुरंत बाद उसने पिस्तौल से गोली चलाई और फिर पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिससे आतंकवादी मारा गया, वह एक पाकिस्तानी था और पिछले छह महीनों से सक्रिय था.”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो और आतंकवादी भाग गए और "हम सीसीटीवी आदि का उपयोग करके उन्हें ट्रैक कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि श्रीनगर में खुफिया तंत्र बहुत मजबूत है. एक पत्रकार के इस सवाल पर कि पुलिस हज़रतबल के पास हुए हमले को कैसे देखती है, जिससे सभी धर्मों के लोगों की आस्था इस जगह के साथ है, उन्होंने कहा, “आज की पुलवामा मस्जिद और इस दरगाह पर हुई घटना का उद्देश्य लोगों को चोट पहुंचाना था. धार्मिक भावनाएं पैदा कर और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करना उसका उद्देश्य था.”

उन्होंने कहा कि हज़रतबल की साइट से पिस्तौल बरामद की गई है. आईजीपी ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान हैदर के रूप में हुई है और वह टीआरएफ कमांडर था. लगातार घाटी में पुलिस औऱ सुरक्षा बल आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाते रहते हैं. पड़ोसी मुल्क के तमाम आतंकियों को अब तक भारत के सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. 

यह भी पढ़ेंः UP Election Result 2022: सरधना सीट पर बड़ा उलटफेर, कांटे की टक्कर में सपा प्रत्याशी ने मारी बाजी, संगीत सोम हारे

Punjab Result 2022: मोबाइल रिपेयर की दुकान में नौकरी, मां हैं सफाई कर्मचारी... मुख्यमंत्री चन्नी को 37 हजार वोटों से हराने वाले लाभ सिंह उगोके कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget