एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: डांगरी के बाद भी घाटी को थर्राने की फिराक में आतंकी, पुलिस ने किया LeT मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आरोपी चढ़े हत्थे, दो IED बरामद

Lashkar-e-Taiba Module Busted in Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि लश्कर के एक मॉड्यूल के तीन कथित आतंकी धर दबोचे गए हैं, जिनमें मॉड्यूल का सरगना भी शामिल है.

Jammu Kashmir Police Action Against Terrorists: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार (1 फरवरी) को दावा किया कि उसने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसका काम भीड़भाड़ वाली जगहों पर धमाके करना और सुरक्षा वाहनों को निशाना बनाकर हमला करना था. पुलिस के मुताबिक, आतंकी मॉड्यूल के तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें उसका सरगना भी शामिल है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजौरी जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि जिले में टाइमर वाले विस्फोटक उपकरणों (IED) की बरामदगी के बाद एक जांच शुरू की गई, जिसके चलते आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ.

'सीमापार से तस्करी कर लाए गए थे IED'

राजौरी में मुगल ने पत्रकारों को बताया, ''सीमापार से आईईडी की तस्करी भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर धमाके करने और सुरक्षा वाहनों और शिविरों को निशाना बनाने के लिए की गई थी. सरगना समेत तीनों की गिरफ्तारी ने आतंकी आकाओं के नापाक मंसूबों को रोका दिया.''

रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जनवरी को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास खेओरा इलाके से टिफिन बॉक्स में रखा गया आईईडी बरामद किया गया था और दूसरा आईईडी 10 दिन पहले जिले के बुधल इलाके से मिला था. बता दें कि पुलिस को ये आईईडी तब मिले जब हाल में (जनवरी की शुरुआत में) डांगरी गांव में एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और 14 लोग घायल हो गए थे. 

DIG मुगल बोले- बड़े हमले की फिराक में थे आतंकी

डीआईजी मुगल ने बताया, ''8 और 18 जनवरी को आईईडी बरामद होने से यह साफ हो गया था कि आतंकी आम लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए दूसरे बड़े हमले की फिराक में थे. जांच तेज की गई और खेओरा से पहला आरोपी माजिद डार गिरफ्तार किया गया.''

पुलिस अधिकारी ने कहा कि डार से पूछताछ के बाद मंजाकोट के जोहैब खान और बालाकोट के धाराती गांव के मोहम्मद जब्बार को गिरफ्तार किया गया, जो मॉड्यूल का सरगना निकला.

और भी गिरफ्तारियों की उम्मीद-पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की ओर से किए गए खुलासे के आधार पर दो और आईईडी बरामद हुए. आरोपी 10 फरवरी तक रिमांड पर हैं. पुलिस ने उम्मीद जताई है कि आरोपियों की खुलासों से अभी और गिरफ्तारियां और विस्फोटक उपकरणों की बरामदगी हो सकती है. पुलिस के मुताबिक, जब्बार का निवास सीमा पार है, जो सीधे लश्कर से जुड़ा है. वह शारीरिक रूप से विकलांग है और सीमा पार बैठे आतंकी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था. पुलिस ने यह भी बताया कि जब्बार का भाई मोहम्मद इबरार भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त था जो कि पिछले एक साल से जेल में है.  

यह भी पढ़ें- Ganja Seized In Mumbai: मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन, 76 किलो गांजा के साथ 4 को धर दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget